चिक्की नार्थ इंडिया के घरों में खाई जाने वाली पसंदीदा मिठाइयों में से एक है. भारतीय घरों में सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है - इस स्नैक को बनाने की तैयारी कैसे होती है? इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ने चिक्की बनाने वाली फैक्ट्री के अनहाइजेनिक तरीके का खुलासा किया है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स काफी निराश तो हुए हीं. साथ ही इसको देखने के बाद शायद ही वो चिक्की को मजे से खा पाएं. क्लिप में मूंगफली और गुड़ के मिक्सचर के एक बड़े ब्लॉक को एक शख्स अलग-अलग पीस में काटकर अलग कर रहा है. इसके बाद कुछ लोग इस पीस को एक शेपर में रखकर उसे शेप दे रहे हैं और बेल कर फ्लैट कर दे रहे हैं. इसके बाद इनको पैक किया जाता है. अब आप सोचेंगे कि चिक्की को तो ऐसे ही बनाएंगे. तो हम आपको बता दें कि चिक्की को बनाया तो ऐसे ही जाता है लेकिन चिक्की को शेप देने से लेकर पैक करने तक का पूरा प्रोसेस जमीन पर हुआ है. वहां काम करने वाले वर्क्स ने न तो कोई दस्ताने पहन रखे हैं और ना ही पैरों को कवर किया गया है. इसे देखने के बाद शायद आप भी बाजार से चिक्की खाने के बारे में सौ बार सोचेंगे.
ह भी पढ़ें: फैक्ट्री में कैसे बनते हैं गोल-गप्पे, वायरल वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश
यहां देखें वीडियो:
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे अब तक लगभग 24.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों ने कमेंट सेक्शन में चिक्की फैक्ट्री में इस तरह इसे बनते हुए अपना गुस्सा भी जाहिर किया है.
यह भी पढ़ें: Joote Khaoge? कमाल है! इंटरनेट पर लोग 'मांग कर' खा रहे हैं मैगी से लेकर पार्ले तक के डिजाइनर जूते!
एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, मैं इसे खुद बनाना पसंद करूंगा."
एक दूसरे यूजर ने कहा, “टेबल का यूज करो भाई.”
एक यूजर ने कहा, "भाई मैंने इसे थोड़ी देर पहले खाया."
इंस्टाग्राम यूजर्स में से एक ने कहा कि वो अब कभी भी बाहर से इसे नहीं खरीदेंगे.
इस वीडियो के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं