खाने पीने के शौकीनों की इमेजिनेशन भी इसी के आस-पास घूमती हैं. शायद आपने भी कई दफा सोचा होगा कि अगर आपकी फेवरेट मिठाइयां इंसान होती, तो वो कैसी दिखतीं. इसी इमेजिनेशन को रूप दिया है एक एआई आर्टिस्ट ने. इस कलाकार ने अपनी कलाकारी से मिठाइयों को एक लाइव रूप दे दिया है, जिसे देख ऐसा लगता है कि सच में अगर ये मिठाइयां इंसान होती तो ऐसी ही दिखतीं.
यह भी पढ़ें: रवा इडली, रागी इडली नहीं, इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है नारियल पानी इडली, जिसने भी देखा वह देख कर...
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
नहीं देखी होंगी पहले ऐसी मिठाइयां
शाहिद नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए पोस्ट में इंडियन स्वीट्स को इंसानी अवतार में दिखाया गया है. सबसे पहले वो पीले गाउन में नजर आती हैं, जलेबी बाई. इसके बाद येलो धोती कुर्ता पहने गोल मटोल से लड्डू भैया हैं तो वहीं क्यूट सी गुलाब जामुन भाभी हैं. वहीं सफेद कपड़े में मुरब्बा मियां दिख रहे हैं. इसके बाद आती हैं, स्लिम और स्टाइलिश मिस बर्फी. तो वहीं पेडा अन्ना, महाशय मैसूर पाक और गोलू-मोलू का रसगुल्ला बाबू भी है.
यहां देखें पोस्ट:
अपनी फेवरेट मिठाइयों को देख खुश हुए लोग
इंस्टाग्राम पर महज कुछ घंटों में इस पोस्ट पर करीब ढाई हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वहीं लोग कमेंट कर अपनी फेवरेट मिठाई का नाम बता रहे हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मुझे गुलाब जामुन बहुत पसंद है. वहीं दूसरे ने लिखा, सबसे प्यारा रसगुल्ला बाबू. तीसरे ने लिखा, मुझे गुलाब जामुन आइसक्रीम के साथ चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, मैं रसमलाई का वेट कर रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं