हाल में सोशल मीडिया पर ठंडे गेहूं के आटे को लेकर बहस छिड़ गई है. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि फ्रिज में गूंदा हुआ आटा रखने से गैस, पेट फूलने और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन क्या ये डर वाकई सही हैं? एक्सपर्ट बताते हैं कि आटे को फ्रिज में रखना उतना नुकसानदेह नहीं है, जितना माना जाता है.
लेकिन ठीक से न रखने पर माइक्रोबियल ग्रोथ (कीटाणुओं के पनपने) को बढ़ जाता है. चूंकि हममें से ज्यादातर लोग पहले से खाना तैयार कर सुबह की जल्दी-जल्दी में आसानी से खाना पकाना चाहते, इसलिए यह समझना जरूरी है कि फ्रिज में रखा आटा सुरक्षित है या नहीं. साथ ही ये जानना भी जरूरी है कि फ्रिज में रखकर आटा पकाकर खाना कितने घंटे तक सुरक्षित है.
क्या आप गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रख सकते हैं?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखना पूरी तरह से सुरक्षित है. हालांकि इसे सही तरीके से स्टोर किया जाना चाहिए. अगर आटा सही तरीके से स्टोर नहीं होता तो इसमें बैक्टीरिया और किटाणु पनप सकते हैं और ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
फ्रिज में रखे आटे को आसानी से बेलने के लिए, रोटी बनाने से कम से कम 15-20 मिनट पहले आटे को फ्रिज से बाहर निकाल लें. इससे यह रूम टेम्परेचर पर आ जाएगा, जिससे यह नरम और संभालने में आसान हो जाएगा, और अच्छी रोटी बेलने में कम मेहनत लगेगी.
Also Read:
बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए बॉर्नविटा और कॉम्प्लान नहीं, रोज खिलाएं ये 3 चीजें

फ्रिज में आटा रखने के नुकसान.
कैसे पता करें कि रखा हुआ आटा खराब हो गया है?
एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आटा 24 घंटे से ज्यादा समय से फ्रिज में है, तो इस्तेमाल करने से पहले उसकी हालत देख लेना जरूरी है. कोशिश करें कि फ्रिज में रखा आटा 24 घंटे में इस्तेमाल हो जाए.
इलास्टिसिटी टेस्ट: आटे का एक छोटा हिस्सा खींचकर देखें. अगर यह चिपचिपा या बहुत ज्यादा लसदार लगे, तो अपनी सेहत के लिए इसे न खाना ही बेहतर है.
गंध और दिखावट : अगर आटे से खट्टी गंध आ रही है, उस पर काली या सफेद फफूंदी लगी है, या खींचने पर पतले, रेशेदार धागे बन रहे हैं, तो इसे इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है.
फ्रिज में आटा कैसे स्टोर करें?
थोड़ा तेल या घी मिलाएं : आटा गूंथते समय थोड़ा तेल या घी मिलाएं ताकि फ्रिज में रखने के बाद भी आटा नरम रहे और सूखे नहीं.
इसे ठीक से लपेटें : आटे को सख्त होने से बचाने के लिए, स्टोर करने से पहले इसे एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से कसकर लपेटें. इससे एक सुरक्षात्मक परत बनती है जो नमी को बनाए रखती है और आटे का टेक्सचर ठीक रखती है.
एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें : अगर आपके पास फॉयल या प्लास्टिक रैप नहीं है, तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. ज्यादा ताजगी के लिए, ढक्कन बंद करने से पहले आटे को सूखे किचन क्लॉथ से ढक दें. इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाएगी और आटा चिपचिपा नहीं होगा.
जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल करें : अगर आपके पास कम जगह है, तो जिप-लॉक बैग एक बढ़िया ऑप्शन हैं. आटे को अंदर रखें, अतिरिक्त हवा निकाल दें और फ्रिज में रखने से पहले बैग को सील कर दें. इससे हवा का संपर्क कम होगा और आटा लंबे समय तक ताजा रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं