- फ्राइड फूड डायबिटीज के मराजों को नहीं खाना चाहिए.
- डायबिटीज के रोगियों को अधिक मीठे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
- आज के समय में डायबिटीज होना आम बात हो गई है.
Diabetes Diet Food List: डायबिटीज से शिकार लोगों को अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि आज के समय में लोग ज्यादा डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं. इस बीमारी का एक कारण शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन सही मात्रा में न पहुंचना और खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाना होता है. इन मरीजों को आंखों से जुड़ी परेशानी, किडनी और लीवर की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. आज के समय में डायबिटीज होना आम बात हो गई है. और यहां तक की इस बीमारी कि चपेट में अब बच्चे भी आने लगे हैं. डायबिटीज के लोगो को अपनी डाइट का अधिक ध्यान रखना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों को कुछ फूड्स से दूरी बनाएं रखना चाहिए. वरना उनके हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है ये 5 फूड्सः
1. फल:
फलों को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ फलो को डायबिटीज के रोगियों को नहीं खाना चाहिए. ये फल रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा भी सकते है. जो डायबिटीज मरीजों के सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. तरबूज, चीकू, अनानास, केला आदि फलों का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. सब्जियां:
सब्जियों को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन जरूरी नहीं की हर व्यक्ति को हर सब्जी का इस्तेमाल करना चाहिए. कुछ सब्जियों में में ज्यादा मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, आलू, चुकंदर, कोंहड़ा आदि का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
High-Protein Diet: इन तीन चीजों से घर पर आसानी से बनाएं ज्वार लड्डू!
डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने का अधिक ध्यान रखना चाहिए 3. चीनी:
मीठा खाना सभी को पसंद होता है और सभी खाते भी है. चिनी में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फैट और सोडियम की उच्च मात्रा होती है. जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान कर सकती है.
Foods For Energy: इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स
4. फ्राई फूड्स:
फ्राइड फूड जैसे फ्राइड फिश, मीट और फ्रेंच फ्राइज में उच्च मात्रा में फैट, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं. ये शरीर में ग्लूकोज लेवल को बढ़ाता है. इनसे मोटापा बढ़ सकता है. और ये डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं.
5. अल्कोहल:
शराब तो सभी के लिए हानिकारक होती है. लेकिन शराब का अधिक सेवन करने से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है. जो डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Iron-Rich Foods: हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 फूड़्स
Heart Healthy Diet: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स!
Viral Story: ट्विटर पर क्यों? ट्रेंड हो रही है सीनियर सिटीजन की स्टोरी
Benefits Of Turmeric: अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में हल्दी को शामिल करें
Benefits Of Aloe-Vera: चेहरे से लेकर वजन घटाने तक एलोवेरा इस्तेमाल करने के ये 5 बेहतरीन लाभ!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं