तवे पर गेहूं के आटे से तंदूरी रोटी कैसे बनाएं?
तंदूरी दाल हो या पनीर बटर मसाला, तंदूरी रोटी हर चीज़ का स्वाद डबल कर देती है. जहां ये स्वाद में लाजवाब है, सेहत के लिए उतनी ही खराब हो सकती है और ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर जगहों पर इसे मैदा से तैयार किया जाता है, लेकिन अब आपको इसके स्वाद का मज़ा उठाने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा. यहां हम आपके साथ एक ऐसी आसान ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ढाबा स्टाइल तंदूरी रोटी को हेल्दी तरीके से घर पर बना सकते हैं.

गेहूं के आटे से तंदूरी रोटी कैसे बनाएं
सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच दही
- गुनगुना पानी
- मक्खन या घी
- नमक
तंदूरी रोटी बनाने की विधि?
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, तेल, नमक और दही को मिला दें.
- अब इसमें गुनगुना पानी डालते हुए आटा तैयार कर लें.
- ध्यान रखें, आटे को कम से कम 20 से 30 मिनट तक ढककर रखना ज़रूरी है.
- कुछ देर बाद आटा निकालें और इसकी लोई बनाएं.
- अब लोई को थोड़ा बड़ा और मोटा बेलें.
- रोटी बेलने के बाद तवे को तेज आंच पर रखें.
- ध्यान रखें, रोटी की एक तरफ हल्का पानी लगाएं और उसे तवे पर रख दें.
- अब तवे को उल्टा करें और रोटी को सीधे गैस पर सेंकें.
- कुछ देर में आप देखेंगे कि रोटी फूलने लगेगी.
इसे भी पढ़ें: Mango Salad Recipe: 10 मिनट में बनाएं खट्टा-मीठा मैंगो सलाद, गर्मी में मिलेगा ताजगी भरा स्वाद
लेखक के बारे में
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gehu Ke Aate Ki Tandoori Roti Kaise Banaen, Tandoori Roti Recipe At Home, Dhaba Style Tandoori Roti Kaise Banaen