- आटा अच्छे से गूंथना है जरूरी.
- देर तक रखे हुए आटे के लिए अपनाएं कुछ टिप्स.
- हर बार फूलती हैं रोटियां.
Kitchen Hacks: रोटी बनान यूं तो बेहद आसान है लेकिन हर कोई इसमें माहिर हो ऐसा भी जरूरी नहीं है. आटा ज्यादा ढीला हो जाए या कड़ा हो जाए तब भी ठीक तरह से रोटी नहीं बनती. वहीं, रोटी बेलते समय भी ध्यान रखना पड़ता है कि रोटी कहीं पतली या मोटी ना रह जाए. अक्सर रोटी बनाने से कुछ घंटों पहले ही आटा गूंथ (Knead Dough) लिया जाता है ताकि जब भूख लगे तो फटाफट रोटियां बन जाएं. लेकिन, आटा गूंथकर ठीक तरह से स्टोर (Store) ना करने पर कई बार मुलायम और फूली हुई रोटी (Fluffy Chapati) नहीं बनती. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे किचन टिप्स जो आपको हर बार स्वादिष्ट और गुब्बारे सी फूली हुई रोटी (Fluffy Roti) बनाने में मदद करेंगे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कैसे बनाएं फूली हुई रोटियां | How To Make Fluffy Chapati
- आटा गूंथते वक्त अगर हाथों में बहुत ज्यादा चिपकने लगे तो इसका मतलब है उसमें पानी ज्यादा हो गया है. 2-3 चम्मच भरकर सूखा आटा लेकर परात में डालें जिससे अतिरिक्त पानी को आटा सोख ले.
- अगर आटा बहुत मोटा हो जाए तो उसमें थोड़ा पानी डालकर उंगलियों से आटे को दबाएं. इससे आटे के अंदर अच्छी तरह से पानी चला जाएगा.
- जब आप आटे को परात में रखें तो उसे हल्के गीले कपड़े से ढंक दें. इससे आटा मुलायम रहता है.
- आटे की सॉफ्ट रोटियां (Soft Chapati) बनें इसके लिए आटे को गुनगुने पानी से गूंथे.
- आटे को मुलायम गूंथने का एक और तरीका है उसमें हल्का तेल मिला देना. तेल डालने से आटा अच्छा गुंथता है और स्टोर करके रखने पर सूखता नहीं है.
- अगर आपने आटा आधे या एक घंटे पहले गूंथकर रखा है तो रोटी बनाने से तुरंत पहले उसे चकले पर रखकर यहां से वहां घुमाएं. इस तरह आटा मसलने पर वह ताजे आटे जैसा हो जाता है जिससे रोटी अच्छी बनती है और बेलने में भी आसान होती है.
- आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बनाने की बजाय कम से कम 10 मिनट बाद रोटी बनानी चाहिए. कुछ देर रखा रहने के बाद आटा फूली रोटी बनाने के लिए तैयार हो जाता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप 24 घंटे पुराने आटे से रोटियां ना बनाएं.
- जिस बर्तन में आप आटा रख रहे हैं उसमें हल्का तेल (Oil) या घी लगाकर रखने से आटा सूखता नहीं है और लंबे समय तक फ्रेश रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ये 5 बुरी आदतें बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, आज से ही करना छोड़ दें ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं