किचन में खाना बनाने और उसे पैक करने के लिए कई तरह के पेपर इस्तेमाल किए जाते हैं. कभी रोटी और पराठे लपेटने के लिए तो कभी केक, कुकीज और सैंडविच बनाने के लिए इनकी जरूरत पड़ती है. आजकल एयर फ्रायर का इस्तेमाल बढ़ने के साथ पार्चमेंट पेपर भी काफी चलन में है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बटर पेपर, पार्चमेंट पेपर और वैक्स पेपर तीनों अलग-अलग होते हैं. इनका इस्तेमाल गलत तरीके से करने पर खाना खराब हो सकता है और आग लगने का खतरा भी रहता है. आइए जानते हैं इन तीनों पेपर में क्या अंतर है और किचन में इनका इस्तेमाल कब करना चाहिए.
बटर पेपर का इस्तेमाल कहां करना चाहिए?
जानकारी के अनुसार, बटर पेपर का इस्तेमाल मुख्य रूप से खाने की चीजों को लपेटने और अलग-अलग परतों के बीच रखने के लिए किया जाता है. केक की लेयर, सैंडविच और कुछ बेकरी प्रोडक्ट्स की पैकिंग में इसका इस्तेमाल देखा जाता है. हालांकि, बाजार में बटर पेपर नाम से अलग-अलग तरह के उत्पाद मिलते हैं. इसलिए इसे ओवन या एयर फ्रायर में इस्तेमााल करने से पहले पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें. सामान्य बटर पेपर को सीधे गर्मी या आग के संपर्क में नहीं रखना चाहिए.
पार्चमेंट पेपर में ऐसा क्या होता है खास
पार्चमेंट पेपर आमतौर पर सिलिकॉन कोटिंग वाला होता है. इसकी खासियत है कि इस पर खाना आसानी से चिपकता नहीं है और यह गर्मी सहने के लिए बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल केक, ब्राउनी, कुकीज और दूसरी चीजें बेक करने में किया जाता है. एयर फ्रायर में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसके लिए नििर्माता की ओर से दी गई तापमान सीमा का ध्यान रखना जरूरी है. पेपर को कभी भी खाली एयर फ्रायर में न रखें और न ही इसे हीटिंग एलिमेंट के संंपर्क में आने दें.
ये भी पढ़ें- 15 दिन में हो जाएंगे गुलाबी गाल, गाजर और टमाटर का हाई प्रोटीन सूप 10 मिनट में बनाकर पीजिए, जानिए यहां रेसिपी
वैक्स पेपर को गर्म करने की न करें गलती
बता दें कि वैक्स पेपर पर मोम की परत होती है, जिसकी वजह से यह नमी और चिकनाई को रोकने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल सैंडवििच, चॉकलेट, कुकीज और ठंडी खाने की चीजों को लपेटने के लिए किया जाता है. लेकिन इसे ओवन या एयर फ्रायर में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्मी पड़ने पर इसकी मोोम की परत पिघल सकती है और खाने पर लग सकती है.
इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ध्यान
तीनों पेपर देखने में भले ही एक जैसे लगें, लेकिन इनका काम अलग है. खाने को पैक करने के लिए वैक्स पेपर और बटर पेपर का इस्तेमाल किया जा सकताा है जबकि बेकिंग और एयर फ्रायर के लिए सही तापमान रेटिंग वाला पार्चमेंट पेपर चुनना बेहतर है. खरीदते समय पैकेैट पर लिखे निर्देश जरूर पढ़ें.
ये भी पढ़ें- शकरकंद का हलवा कैसे बनाएं? नोट कर लें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं