विज्ञापन

नारियल का छिलका फेंक रहे हैं? इसके ये 2 इस्तेमाल जानकर अगली बार संभालकर रखेंगे

नारियल के छिलकों को अगर आप कचड़ा समझकर फेंक देते हैं, तो ये आपकी बड़ी गलती हो सकती है. यहां जानते हैं नारियल के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल?

नारियल का छिलका फेंक रहे हैं? इसके ये 2 इस्तेमाल जानकर अगली बार संभालकर रखेंगे
Coconut Husk : नारियल के छिलकों का बवासीर में ऐसे करें इस्तेमाल

Coconut Husk Uses: घर में नारियल आते ही लोग उसका पानी और गिरी तो इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन छिलका अक्सर कूड़ेदान में चला जाता है. कम ही लोग जानते हैं कि नारियल का यही छिलका बवासीर से लेकर बागवानी में पारंपरिक नुस्खों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. यूट्यूब पर एक MEENU GUPTA KITCHEN नाम के एक चैनल पर नारियल के छिलकों के इस्तेमाल करने के कई तरीके बताए गए हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. यहां जानते हैं नारियल के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल?

बवासीर में है उपयोगी

यूट्यूब के इस वीडियो में बताया गया है कि नारियल के छिलके को जलाकर उसकी राख तैयार करके इसका इस्तेमाल किया जाए, तो इससे बवासीर की परेशानी में राहत मिल सकता है. इसके इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए राख में थोड़ा देसी घी मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें. इसके बाद इसका सेवन करें. पारंपरिक तौर पर कुछ लोग इस मिश्रण का इस्तेमाल बवासीर की समस्या में राहत पाने के लिए करते रहे हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि इन घरेलू उपायों को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. इसलिए किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह लेना सबसे जरूरी माना जाता है.

इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बवासीर से परेशान लोगों को ज्यादा तीखा, मसालेदार और खट्टा भोजन खाने से बचना चाहिए. वहीं, पर्याप्त पानी पीना और फाइबर से भरपूर भोजन करना फायदेमंद माना जाता है.

पौधों के लिए किसी खजाने से कम नहीं नारियल का छिलका

नारियल का रेशेदार छिलका आपके पौधों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी हो सकता है.  छिलके के रेशों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर गमले की मिट्टी में मिलाया जा सकता है. इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है और गर्मी के दिनों में पौधों को जल्दी सूखने से बचाने में मदद मिल सकती है. बागवानी करने वाले कई लोग भी मिट्टी के ऊपर नारियल के रेशों की परत बिछाते हैं, जिससे पानी जल्दी नहीं सूखता और पौधों की जड़ों को राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें - टॉयलेट में फोन लेकर बैठते हैं 15 मिनट से ज्यादा? डॉक्टर से जानिए ये आदत कैसे बन सकती है बवासीर की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coconut Husk Use, Coconut Husk Uses, Coconut Husks, Piles Remedy, Piles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com