छुट्टी के दिन या फिर डिनर में कुछ हल्का लेकिन टेस्टी बनाने की प्लानिंग कर रही हैं पर समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या बनाया जाए तो यह खबर यकीनन आपकी मदद करेगी. ज्यादातर रात के वक्त खाना बनाने को लेकर बहुत बड़ा कंफ्यूजन होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि फैमिली को कुछ चटपटा और मजेदार भी खाना है लेकिन वह हल्का भी होना चाहिए. ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं बहुत ही आसान और सुपर टेस्टी चटनी पुलाव की रेसिपी. तो अगर घर पर हरी चटनी कहीं आपको नजर आ रही है उसे बस चावल में मिलाइए और फटाफट बना लीजिए चटनी पुलाव. जाने-माने शेफ कुणाल कपूर ने चटनी पुलाव की बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी आपके साथ शेयर की है.
चटनी पुलाव इंग्रेडिएंट्स-
- तेल -4 बड़े चम्मच
- काली इलायची-2
- जीरा -1½ छोटा चम्मच
- लहसुन, कटा हुआ
- तेजपत्ता -1
- प्याज कटा हुआ -½ कप
- कसूरी मेथी -1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- पानी - 1½ कप
- बासमती चावल - 1 कप
Uttapam For Breakfast: इन टिप्स की मदद से ब्रेकफास्ट में बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट उत्तपम

Benefits Of Radish: सर्दियों में क्यों करना चाहिए मूली का सेवन? जानें हैरान करने वाले फायदे
चटनी के लिए-
- हरा धनिया -2 कप
- पुदीने के पत्ते - 2 कप
- हरी मिर्च -2
- अदरक, मोटा कटा हुआ-2 बड़े चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- काला नमक-1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस - 4 टीस्पून
- टमाटर - ½
- प्याज -2
- भुना जीरा -2 छोटा चम्मच
- लहसुन की कलियाँ-5
- क्रश्ड आइस -5 क्यूब्स
- बर्फ़ का पानी
Sambhar Masala Recipe: मूंग दाल से घर पर बनाएं सांभर मसाला, मिलेगा बिल्कुल होटल जैसा टेस्ट
चटनी पुलाव बनाने की रेसिपी-
- पुलाव का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह बनाने में भी बहुत आसान होता है. तो चलिए शुरू करते हैं चटनी पुलाव बनाने की तैयारी.
- एक पैन में तेजपत्ते, थोड़ा सा तेल, कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ प्याज डालें, फिर इसे तेजी से चलाएं.
- अब इसमें कुटी हुई कसूरी मेथी और स्वादानुसार थोड़ा नमक डालें. पैन में पानी डालें. जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें बासमती चावल डाल कर अच्छी तरह चला दें.
- गैस धीमी आंच पर रखें और पैन को ढक्कन से ढक दें. इसे 10 से 15 मिनट तक या चावल के अच्छी तरह पकने तक पकाएं.
- अब पुलाव को एक बड़े प्लेट में अलग रख दें ताकि वह आसानी से ठंडा हो सके.
- चटनी के लिए मिक्सर ग्राइंडर में धनिया, पुदीना, अदरक, लहसुन, नमक, काला नमक, आधा टमाटर, थोड़ा सा प्याज और कुटी हुई बर्फ डाल दीजिए. इसे अच्छे से पीस लें और चटनी तैयार है.
- अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा मक्खन डालें.
- मक्खन के पिघलने पर इसमें थोडी़ सी हींग डाल दें और फिर इसमें चटनी डाल दें. चटनी को एक उबाल आने दें और फिर पुलाव डालें.
- चटनी में पानी सूखने तक इंतज़ार करें और फिर लिफ्ट और ड्रॉप प्रोसेस का इस्तेमाल करके पुलाव और चटनी को ध्यान से मिलाएं. चटनी पुलाव तैयार है. इसे गरमागरम परोसें और एन्जॉय करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं