विज्ञापन

बारिश के मौसम में संजीव कपूर ने खिचड़ी को दिया यूनिक ट्विस्ट, Viral हो रही Recipe

खिचड़ी को मिला एक नया और स्वादिष्ट ट्विस्ट. MasterChef Australia में शेफ संजीव कपूर ने तंदूरी सैल्मन खिचड़ी बनाकर सभी का दिल जीत लिया. जानिए इस खास डिश की खूबियां और आसान रेसिपी.

बारिश के मौसम में संजीव कपूर ने खिचड़ी को दिया यूनिक ट्विस्ट, Viral हो रही Recipe
खिचड़ी में लगा तंदूरी तड़का
NDTV

कोई बीमार हो या फिर कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन हो, सबसे पहले खिचड़ी का ही ख्याल आता है. अपनी सादगी, स्वाद और आसानी से पच जाने की वजह से यह डिश सालों से लोगों की पसंदीदा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साधारण सी खिचड़ी को अब एक खास ट्विस्ट मिल गया है?

जी हां, मशहूर शेफ संजीव कपूर ने 'MasterChef Australia' में अपनी यूनिक 'तंदूरी सैल्मन खिचड़ी' बनाकर सभी का दिल जीत लिया. खिचड़ी की इस नई रेसिपी की चर्चा हर तरफ हो रही है. आइए जानते हैं आखिर इसमें ऐसा क्या खास है.

तंदूरी सैल्मन खिचड़ी क्यों है खास?

इस खास डिश में पारंपरिक खिचड़ी के साथ तंदूरी मसालों में मैरीनेट की हुई 'सैल्मन फिश' का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि यह डिश स्वाद के साथ-साथ पोषण के मामले में भी काफी शानदार मानी जाती है. खिचड़ी की सादगी और तंदूरी सैल्मन का स्मोकी फ्लेवर इसे एक अलग ही स्वाद देता है.

किसे सिखाई यह खास रेसिपी?

MasterChef Australia में संजीव कपूर ने यह रेसिपी मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज के विजेता कैस्पर केनवर्थी को सिखाई. शो में इस डिश को काफी पसंद किया गया.

अगर आप भी खिचड़ी के नए स्वाद का मजा लेना चाहते हैं, तो घर पर इस खास तंदूरी सैल्मन खिचड़ी को ट्राई कर सकते हैं. नीचे दी गई आसान रेसिपी की मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं.

सबसे पहले तैयार करें सैल्मन

  • सैल्मन फिश के टुकड़ों पर अच्छी तरह तंदूरी मैरीनेड लगाएं.
  • ध्यान रखें कि मसाला दोनों तरफ बराबर लगा हो.
  • इसके बाद इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि मसालों का स्वाद अंदर तक चला जाए. 

प्याज को पकाएं

  • एक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें.
  • अब इसमें आधा लाल प्याज बारीक काटकर डालें और मध्यम आंच पर पकाएं.
  • प्याज को तब तक पकाएं जब तक वह नरम और हल्का सुनहरा न हो जाए. 

खिचड़ी का बेस तैयार करें

  • अब प्याज में खिचड़ी का मिश्रण डालें. 
  • इसे 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि दाल और चावल पर मसालों का स्वाद अच्छी तरह चढ़ जाए. 

डालें कद्दू की प्यूरी

खिचड़ी में कद्दू की प्यूरी और हल्दी डालें. इससे खिचड़ी का रंग खूबसूरत नारंगी हो जाएगा और स्वाद भी बेहतर लगेगा.
सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 

नारियल दूध मिलाएं

अब इसमें थोड़ा सा नारियल दूध डालें, इससे खिचड़ी को क्रीमी टेक्सचर मिलेगा और कद्दू व हल्दी का स्वाद भी संतुलित हो जाएगा. 

सैल्मन को ग्रिल करें

  • दूसरे पैन में थोड़ा तेल डालकर सैल्मन को मीडियम से तेज आंच पर पकाएं.
  • हर तरफ से लगभग 3-4 मिनट तक पकाएं, ताकि फिश अच्छी तरह ग्रिल हो जाए. 

खिचड़ी को पकने दें

  • खिचड़ी में जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर पकने दें.
  • जब दाल और चावल पूरी तरह नरम होकर खिचड़ी जैसी गाढ़ी बनावट में आ जाएं, तब गैस बंद कर दें. 

कैसे करें सर्व

  • एक बाउल में सबसे पहले खिचड़ी डालें.
  • इसके ऊपर ग्रिल की हुई सैल्मन रखें.
  • फिर गाजर की लंबी कतरन, एस्पैरागस, टमाटर और शकरकंद के टुकड़ों से सजाएं, इससे डिश देखने में भी खूबसूरत लगेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें: गुरुद्वारे में मिलने वाले प्रसाद को "कड़ा प्रसाद" क्यों कहते हैं? 99% लोग नहीं जानते ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjeev Kapoor Recipe, Tandoori Salmon, Masterchef Australia, Khichdi, Salmon Fish Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com