- काली मिर्च को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं.
- काली मिर्च में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.
- मजबूत इम्यूनिटी कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.
Black Pepper Benefits In Hindi: काली मिर्च इंडियन किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है, जिसे खाने के स्वाद को बढ़ाने से लेकर सेहत तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. काली मिर्च को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. काली मिर्च (Kaali Mirch Ke Fayde) को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं, जैसे- सलाद के ऊपर छिड़क कर, सब्जी के ऊपर से, मसाले के तौर पर, चाय या काढ़े में आदि. काली मिर्च वाली चाय के सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या में राहत मिल सकती है. तो वहीं इसके काढ़े का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.
काली मिर्च में पाए जाने वाले पोषक तत्व- Nutrients Value In Black Pepper:
काली मिर्च में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी6, थायमीन, नियासिन, सोडियम, पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Roasted Flax Seeds: कोलेस्ट्रॉल समेत इन 5 समस्याओं में बेहद फायदेमंद है भुनी अलसी का सेवन
काली मिर्च के फायदे- Kaali Mirch Ke Fayde:
1. इम्यूनिटी के लिए-
कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. ऐसे में अपनी सेहत और इम्यूनिटी को बढ़ाने की जरूरत है. काली मिर्च में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. आप काली मिर्च की चाय या काढ़े का सेवन कर सकते हैं.
Thepla For Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट की है तलाश तो ट्राई करें गुजराती थेपला, यहां है क्विक रेसिपी

कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. ऐसे में अपनी सेहत और इम्यूनिटी को बढ़ाने की जरूरत है.Photo Credit: Pexels
2. सर्दी-जुकाम के लिए-
ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम की समस्या देखने को मिलती है. मौसम में बदलाव होते ही इन सब समस्याओं से गुजरना पड़ता है. लेकिन आप इस मौसम में भी सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं. काली मिर्च की चाय का सेवन करने से शरीर को अंदर से गरम रखने में मदद मिल सकती है.
3. डायबिटीज के लिए-
सर्दियों के मौसम में डायबिटीज की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप काली मिर्च की चाय का सेवन कर सकते हैं. काली मिर्च में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक एजेंट होते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. ब्लड प्रेशर के लिए-
ब्लड प्रेशर के हैं मरीज तो काली मिर्च को डाइट में करें शामिल. काली मिर्च का किशमिश के साथ सेवन कर ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखा जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं