- थेपला एक गुजराती रेसिपी है.
- थेपला को आसानी से बना सकते हैं.
- ब्रेकफास्ट में आप मेथी थेपला भी बना सकते हैं.
Thepla Recipe For Breakfast: ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील है. कई लोग ब्रेकफास्ट करना स्किप कर देते हैं क्योंकि, उनके पास समय की कमी होती है जिसमें वो हेल्दी ब्रेकफास्ट नहीं बना सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ब्रेकफास्ट को स्किप करना अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी खाना पसंद हैं तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आसानी से बनाया जा सकता है. थेपला एक गुजराती रेसिपी है जिसे सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि, देश भर में पसंद किया जाता है. थेपला को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं रेसिपी.
सामग्री-
बेसन
गेहूं या रागी का आटा
तेल या घी
हरी मिर्च का पेस्ट
चाट मसाला
चीनी
दही
स्वादानुसार नमक
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कैसे बनाएं हेल्दी थेपला रेसिपी- How To Make Thepla Recipe At Home:
ब्रेकफास्ट में थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा निकाल लें.
फिर गेहूं के आटे में दही, चीनी, नमक, चाट मसाला और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
रोटी बनाने जैसा आटा तैयार करने के बाद इसे कुछ देर के लिए रेस्ट दें.
अब आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में लेकर रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें.
इस रोटियों को हल्के गर्म तवे पर दोनों तरह से अच्छी तरह से सेंक लें.
थेपला को सेंकते हुए आप इस पर घी या तेल जैसे पराठे बनाने में लगते हैं लगा सकते हैं.
थेपला बनकर तैयार है आप इसे चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
नोटः अगर आप मेथा थेपला बनाना चाहते हैं तो उबली हुई मेथा को आटे के साथ मिला सकते हैं.
Radish Storage Tips: हफ्ते नहीं बल्कि महीनों तक मूली रहेगी फ्रेश, बस इन टिप्स को करें फॉलो
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं