विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2021

Summer Special Drinks: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार हैं ये तीन ड्रिंक

Best Summer Special Drinks: गर्मियों का मौसम हैं, इस समय तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं. ऐसे में खुद को इस गर्मी से बचाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. वैसे तो ज्यादातर लोगों को इस मौसम में ठंडी चीजें पसंद होती हैं.

Summer Special Drinks: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार हैं ये तीन ड्रिंक
Summer Special Drinks: गर्मियों में कीवी को फ्रूट सैलेड या फिर जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है.
  • कीवी स्वाद में खट्टा-मीठा होता है.

Best Summer Special Drinks In Hindi:  गर्मियों का मौसम हैं, इस समय तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं. ऐसे में खुद को इस गर्मी से बचाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. वैसे तो ज्यादातर लोगों को इस मौसम में ठंडी चीजें पसंद होती हैं. हम सभी का मन ठंडी आइसक्रीम, पानी कोल्ड ड्रिंक आदि का ज्यादा करता है. लेकिन ये सब चीजें हमें कुछ ही समय तक ठंडक पहुंचा सकती है. लेकिन अगर आप अपने आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और रिफ्रेश फील करना चाहते हैं तो आप इन तीन ड्रिंक का सेवन करें. ये आपको गर्मी से बचाने के साथ-साथ हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं गर्मी से होने वाली पानी की कमी को भी पूरा करने में मददगार हैं. आपको पता दें कि तरबूज, नींबू और कीवी इन से बनी ड्रिंक का सेवन करने से वजन को कम और इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

 गर्मी से बचने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवनः

1. नींबूः

नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. आपको बता दें कि नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्मी से बचाने और वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आप नींबू को शिकंजी, नींबू पानी, नींबू शरबत के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

frdmf438

नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्मी से बचाने और वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

2. तरबूजः

तरबज को पानी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है. तरबूज के जूस को गर्मियों में काफी फायदेमंद माना जाता है . इसके सेवन से आप अपने आप को लंबे समय तक रिफ्रेश रख सकते हैं. तरबूज को आप जूस, सलाद और स्मूदी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. कीवीः

एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी से भरपूर कीवी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. कीवी स्वाद में खट्टा-मीठा होता है. इसको हार्ट के लिए, इम्यूनिटी और वजन घटाने में मददगार माना जाता है. गर्मियों के मौसम में गर्मी से बचने के लिए आप कीवी को फ्रूट सैलेड या फिर जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diabetes Dessert: डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये शुगर फ्री फिरनी
Benefits Of Eating Grapes: इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक, अंगूर खाने के जबरदस्त लाभ
Cashews For Health: काजू खाने के 8 कमाल के फायदे
Pesto Chicken: डिनर में चाहते हैं कुछ यूनिक तो ट्राई करें पेस्तो चिकन रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Special Drinks, Summer Special Drinks Hindi, Drinks For Belly Fat, Drinks For Summer Beat The Heat, Drinks For Cooling, Healthy Drinks For Immunity, Watermelon Drink In Summer, Kiwi Drink, Lemon Water Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com