Best Fruits for Summer: गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए. इसके लिए लोग तमाम तरह के पेय पदार्थों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं. लेकिन इनमें से बहुत चीजें ऐसी भी होती हैं, जो बॉडी को कुछ देर के लिए ठंडेपन का अहसास तो करवाती हैं लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो (Best fruits for summer season) कुछ ऐसे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही, बॉडी को कूल रखने में तो आपकी मदद करेंगे. साथ ही हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होंगे. तो आइये आज आपको ऐसे ही पांच फलों के बारे में बताते हैं.
गर्मियों में शरीर को ताजगी देने वाले फल (These Fruits keep your body cool)
1. तरबूज:
तरबूज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. ये बॉडी में पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर में ठंडक बनाये रखता है. इसके साथ ही तरबूज कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, लाइकोपीन और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है. जो आपको तमाम तरह की सेहत सम्बन्धी परेशानियों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. संतरा:
संतरे में भी पानी की काफी अच्छी मात्रा पायी जाती है. संतरा बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही बॉडी को कूल रखने में भी मदद करता है. इतना ही नहीं संतरा खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, जिंक और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं. जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
3. अंगूर:
बॉडी को हाइड्रेटेड और कूल रखने वाले फलों में अंगूर का नाम भी आता है. अंगूर खाने से न केवल शरीर में पानी की कमी पूरी होती है बल्कि बॉडी को विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं. आप चाहें तो अंगूर की जगह इसके रस का सेवन भी कर सकते हैं.
4. आलूबुखारा:
आलूबुखारा भी गर्मी के मौसम में आपको ताजगी का अहसास करवा सकता है. इसके साथ ही आलूबुखारा में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मिलता है. जो आपके पाचन सम्बन्धी दिक्कतों को कम करने में भी अच्छी भूमिका निभा सकता है. इसके साथ ही आलूबुखारा रोग-प्रतिशोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी बखूबी कर सकता है.
5. आम:
आम कच्चा हो या फिर पका, गर्मी के मौसम में आम को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. कच्चे आम का पन्ना पीने से जहां बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, तो वहीं ये आपको लू और धूप के असर से सुरक्षित रखने का काम भी करता है. इसके साथ ही पका आम भी तमाम तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन और फाइबर भरपूर होता है. जो हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं