दिलीजत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 इस वक्त खबरों में छाई हुई है और वजह हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर. जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अलग ही गुस्सा देखने को मिला. लोग हानिया आमिर के इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी नराज थे और इसका गुस्सा सीधे दिलजीत दोसांझ पर उतार रहे थे. इंटरनेट यूजर्स का कहना था कि एक तरफ ये एक्टर्स भारत के खिलाफ जहर घोलते हैं. गलत बात करते हैं और हमारे लोग इन्हें काम दे रहे हैं.
सोशल मीडिया रिएक्शन्स के बीच सेलेब्स जैसे पंजाबी सिंगर बी प्राक और मीका सिंह ने भी उनपर सवाल उठाए. मीका का कहना था कि गलती किसी से भी हो जाती है अगर दिलजीत माफी मांगें तो हम उन्हें माफ कर देंगे. अब इस मामले में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का बयान सामने आया है. एक्ट्रेस ने एनडीटीवी से खास बातचीत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट के भारत में बैन होने को लेकर बात की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनाक्षी ने कहा, क्या वे भारतीय एक्टर्स को वहां काम करने की इजाजत देते हैं. मैं अपने देश के साथ खड़ी हूं और यहां जो भी फैसले लिए जाते हैं मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करूंगी. बता दें कि सरदार जी 3 का ट्रेलर रविवार 22 जून को रिलीज किया गया था. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा भी लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर एक अपडेट ये भी है कि सरदार जी 3 पाकिस्तान में भी रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज डेट 27 जून 2025 बताई जा रही है.
मां फिल्म के लिए काजोल का इंटरव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं