- टमाटर में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं.
- एवोकाडो खाने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है
- पपीता स्किन के लिए अच्छा माना जाता है.
Best anti aging foods: कई बार खराब लाइफस्टाइल और खान पान में लापरवाही के चलते भी चेहरे पर एजिंग के निशान दिख सकते हैं और ऐसे में डाइट पर ध्यान देकर इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है. जवां और सुंदर दिखना हर किसी का सपना होता है. उम्र बढ़ने के साथ साथ और कई बार प्रदूषण और तनाव के चलते स्किन पर समय से पहले उम्र के निशान दिखाने लगते हैं और इससे कई बार आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है. . तो चलिए जानते हैं कि स्किन को जवां, चमकदार बनाए रखने के लिए डाइट (anti aging foods) में क्या क्या फूड शामिल कर सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन के लिए इन फूड्स का करें सेवन | Eat These Foods For Glowing Skin
1. टमाटर
लाल-लाल टमाटर आपकी त्वचा को भी टमाटर की तरह लाल बना सकता है. दरअसल, टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक एंजाइम त्वचा के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह वर्क करता है. इससे त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा को खराब करने वाले फ्री रेडिकल्स पर लगाम कसी जा सकती है. टमाटर खाने से त्वचा के सेल्स में कसावट और फाइन्स लाइन कम हो सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Egg Side Effects: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अंडा, उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Best anti aging foods: टमाटर खाने से त्वचा के सेल्स में कसावट और फाइन्स लाइन कम हो सकती है.
2. हल्दी
हल्दी ऐसा एंटी-बायोटिक मसाला है जो हर घर में मिल इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी त्वचा के लिए भी बहुत ही कमाल की चीज है. हल्दी में छिपे एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न केवल त्वचा को पोषण देते हैं बल्कि एक्जिमा सोरायसिस जैसी परेशानियों को खत्म करने के साथ साथ पिगमेंटेशन को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं.
Protein Rich Dosa: प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं मिक्स दाल डोसा, यहां हैं क्विक रेसिपी
3. एवोकाडो
ये विदेशी फल है लेकिन आजकल हर सुपरमार्केट में मिल जाता है. एवोकाडो विटामिन्स और पोषण तत्वों की खान है. इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6 के साथ साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व शामिल हैं. एवोकाडो का सेवन कर त्वचा के दाग धब्बे दूर करने में मदद मिल सकती है.
4. केला
केले में पाया जाने वाला विटामिन-सी और बी 6 त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इनकी मदद से त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है जिससे त्वचा की लोच और कसावट बेहतर बन सकती है. केला खाने से चेहरे ग्लोइंग बनाया जा सकता है.
5. पपीता
पपीता यूं तो पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है लेकिन, पपीता त्वचा के लिए भी काफी अच्छा है. इसमें मौजूद पपाइन नामक एंजाइम त्वचा को जवां बनाए रखने में हेल्प कर सकता है. पपीते में ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स कम हो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं