- गाजर खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
- शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं.
- अनार में आयरन ही नहीं बल्कि कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते
Best Anti-Aging Diet: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है हेल्दी डाइट. लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है एक उम्र में के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसकी जानकारी होना. उम्र में बदलाव के साथ-साथ जरूरी है खान-खान में बदलाव. क्योंकि 40 की उम्र के बाद हमारा शरीर काफी कमजोर पड़ने लगता है खासकर महिलाओं की हड्डियां काफी कमजोर पड़ने लगती है. ऐसे में डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए जो आसानी से पच जाए. सेहतमंद रहना हर कोई चाहता है. सभी की ये चाहत होती है कि वो स्वस्थ और लंबे समय तक जवां रहे. आप डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये आपको लंबे समय तक खूबसूरत और जवान रखने में मदद कर सकते हैं. आपको बता दें कि उम्र बढ़ने साथ ही हमारा इम्यून सिस्टम काफी कमजोर पड़ जाता है. जिसके चलते हम जल्दी बीमार भी पड़ जाते हैं और हमारे शरीर की मांसपेशियां भी कमजोर पड़ने लगती हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो आपको बढ़ती उम्र में शामिल करना चाहिए.
40 की उम्र के बाद भी हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्सः
1. हरी पत्तेदार सब्जियांः
सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि हरी सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकली इत्यादि में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. इनमें केवल विटामिन और मिनरल्स नहीं होते बल्कि एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको 40 की उम्र के बाद भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Anti Aging Foods: लंबे समय तक जवां रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये पांच चीजें!

सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
2. अनारः
अनार आयरन का अच्छा सोर्स है. अनार में आयरन ही नहीं बल्कि कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि सूरज की किरणों से बचाने लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
3. शिमला मिर्चः
शिमला मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं. इसे डाइट में शामिल कर शरीर को 40 की उम्र के बाद भी हेल्दी रखा जा सकता है.
4. गाजरः
गाजर विटामिन सी का अच्छा सोर्स है जो उम्र को लंबी करने में मदद कर सकता है. गाजर खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.
5. अखरोटः
बढ़ती उम्र के साथ डाइट में बदलाव करना चाहिए. आपको अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करना चाहिए. अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
टी टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है यह क्रिस्पी और स्पाइसी गोभी दाल वड़ा-Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं