- मुलेठी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं.
- मुलेठी को गले में कफ होने पर भी काफी लाभदायक माना जाता है.
- मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे तत्व पाए जाते हैं.
Benefits Of Mulethi: मुलेठी एक ऐसी जड़ी बूड़ी है. जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जाता है. मुलेठी दिखने में एक झाड़ी जैसा पौधा होता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर इसके पौधे के तने को छाल के साथ सुखा कर किया जाता है. मुलेठी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों से बचने के लिए किया जा सकता है. मुलेठी में कैल्शियम, ग्लीसिर्रहिजिक एसिड, एंटी ऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन के तत्व पाए जाते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं. मुलेठी खानें में मीठी होती है. मुलेठी का इस्तेमाल सदियों से नेत्र रोग, मुख रोग, कंठ रोग, उदर रोग, सांस विकार, हृदय रोग, घाव के उपचार के लिए किया जा रहा है. मुलेठी का चुर्ण बनाकर या छोटे-छोटे टुकड़े करके चूसने से खांसी, कंठ जैसी तमाम समस्यों से राहत मिल सकती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं मुलेठी के फायदों के बारे में.
मुलेठी इस्तेमाल के स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Mulethi)
1. अर्थराइटिस:
मुलेठी अर्थराइटिस की समस्या में राहत पहुंचाने का काम कर सकती है. मुलेठी में एंटी ऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक के गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस, दर्द सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. अर्थराइटिस के मरीजों को मुलेठी की चाय का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. आंखोंः
मुलेठी को आंखों की जलन और लालपन को कम करने के लिए, बहुत ही लाभदायक उपचार माना जाता है. मुलेठी के चुर्ण को सौंफ के साथ इस्तेमाल करने से आंखों की जलन और लालपन में आराम मिल सकता है.
Navratri 2020: इस फेस्टिवल सीजन घर पर बनाएं संदेश स्वीट, यहां जानें विधि
मुलेठी का चुर्ण बनाकर या छोटे-छोटे टुकड़े करके चूसने से खांसी, कंठ जैसी तमाम समस्यों से राहत मिल सकती है. 3. खांसीः
सर्दी के मौसम में खांसी की समस्या अक्सर होती है. ऐसे में मुलेठी के छोटे-छोटे टुकड़े करके चुसते रहने से खांसी की समस्या में राहत मिल सकती है. मुलेठी को गले में कफ होने पर भी काफी लाभदायक माना जाता है. कफ की शिकायत होने पर मुलेठी के चुर्ण को शहद के साथ इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है.
4. पाचनः
मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो पाचन को तो अच्छा रखने का काम करता ही है. साथ ही ये वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं. मुलेठी पेट के अल्सर की समस्या को खत्म करने में मददगार माना जाता है.
5. मुंह की दुर्गंधः
मुंह की दुर्गंध आने की समस्या में मुलेठी काफी असरदार मानी जाती है. मुलेठी के टुकड़े को सौंफ के साथ या सिर्फ मुलेठी को इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध से छुटकारा मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Payasam Recipe: साउथ स्टाइल से घर पर झटपट बनाएं, ये टेस्टी पायसम डिश
Jalebi Recipe: क्रिस्पी क्रंची और जूसी जलेबी के लिए, ट्राई करें ये इंस्टेंट रेसिपी
Navratri 2020: इस फेस्टिवल सीजन घर पर बनाएं संदेश स्वीट, यहां जानें विधि
कैसे करें महासप्तमी पर देवी कालरात्रि की आराधना, किस चीज का लगाएं भोग
Nutrient Rich Foods: न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं