- गुड़ खाने से पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है.
- गुड़ का सेवन करना हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है.
- ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए गुड़ का सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है
Benefits Of Jaggery: सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है, गुड़ खाने के बहुत फायदे होते हैं. लोग खाली पेट गुड़ खाने के फायदे या चना और गुड़ खाने के फायदे तो जानते हैं, लेकिन इनसे हटकर भी गुड़ के फायदे हैं. उन्हीं में से एक है, गुड़ का पानी पीना, ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूरी लग सकता है, लेकिन इसके फायदें आपको हैरान कर करते हैं. गुड़ को नेचुरल शुगर के तौर पर भी देखा जाता है. गुड़ स्वाद में ही आपको संतुष्ट नहीं करता यह सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं है. सर्दियों के मौसम में रात को सोते समय गुड़ खाने से पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है. गुड़ को डाइडेशन के लिए अच्छा माना जाता है. गुड़ के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है. सर्दी में गुड़ आपको गर्मी देने का काम भी कर सकता है. गुड़ में पाए जाने वाले तत्व हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं. तो चलिए आपको हम बताते हैं गुड़ के फायदों के बारे में.
गुड़ खाने के 4 स्वास्थ्य लाभः (Jaggery(Gur) Benefits)
1. सर्दी-जुकामः
सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है. गुड़ की तासीर में गर्म होती है, जो सर्दी-जुकाम को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से बचे रह सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Home Remedies For Acidity: एसिडिटी की समस्या से झटपट आराम दिलाएगी ये 5 चीजें!

सर्दियों के मौसम में रात को सोते समय गुड़ खाने से पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है.
2. हड्डियोंः
गुड़ का सेवन करना हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है. गुड़ से हड्डियां मजबूत होती हैं. गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है, इसके साथ ही साथ फास्फोरस भी गुड़ में भरपूर मात्रा में होता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
तेजी से घटाना है वजन तो खाएं ये फल, होगा वजन कम फ़ूड वीडियो के लिए NDTV ज़ायका सब्सक्राइब करे
3. ब्लड प्रेशरः
ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए गुड़ का सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं.
4. खून की कमीः
गुड़ को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. जिन लोगों को एनिमिया की शिकायत है, उन्हें गुड़ का सेवन करना चाहिए, गुड़ के सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Tito Charly: कोरोना काल में नौकरी छूटी तो 80 साल के बुज़ुर्ग ने बनाया खुद का यूट्यूब चैनल
इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत तो आंवला चटनी को डाइट में करें शामिल-Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं