Multigrain Roti Khane Ke fayde: आज के समय में लोग हेल्दी खाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. रोज की डाइट में छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन सिर्फ गेहूं के आटे पर निर्भर रहना अब जरूरी नहीं है. मल्टीग्रेन रोटी एक ऐसा विकल्प बनकर उभरी है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है. अगर आप कुछ नया और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो यह रोटी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
क्या होती है मल्टीग्रेन रोटी? (What is Multigrain Roti)
मल्टीग्रेन रोटी अलग-अलग अनाज के आटे को मिलाकर बनाई जाती है. इसमें गेहूं के साथ ज्वार, बाजरा, मक्का और चना या बेसन का आटा मिलाया जाता है. हर अनाज अपने आप में खास होता है और शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व देता है.
मल्टीग्रेन रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For making Multigrain Roti)
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/2 कप ज्वार का आटा
- 1/2 कप बाजरे का आटा
- थोड़ा सा मक्के का आटा
- 2-3 चम्मच बेसन
- नमक स्वाद के अनुसार
- पानी जरूरत के मुताबिक
यह भी पढ़ें: सिर्फ सुरों की नहीं, स्वाद की भी मलिका थीं आशा भोसले, कुकिंग था उनका छुपा हुआ हुनर
मल्टीग्रेन रोटी बनाने का आसान तरीका- (How To Make Multigrain Roti)
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सभी आटे को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इसमें नमक डालें और धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए मुलायम आटा गूंध लें.
- आटा तैयार होने के बाद इसे कुछ देर ढककर रख दें, ताकि यह सेट हो जाए.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर तवे पर सेक लें. दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने दें.
- चाहें तो हल्का घी लगाकर भी खा सकते हैं. आपकी मल्टीग्रेन रोटी तैयार है.
सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद (Benefits Of Eating Multigrain Roti)
मल्टीग्रेन रोटी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पाचन बेहतर रहता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है.
किन लोगों को खाना चाहिए?
जो लोग फिट रहना चाहते हैं या वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह रोटी अच्छा विकल्प है. डायबिटीज के मरीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है.
अगर आप रोज की रोटी में हेल्दी बदलाव लाना चाहते हैं, तो मल्टीग्रेन रोटी को जरूर ट्राई करें.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं