विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2021

Sahjan Phool: वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने तक, सहजन के फूल के 5 फायदे

Benefits Of Drumstick Flowers: सहजन को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. भारत मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है. सहजन की फली के अलावा इसके पत्ते और फूल भी स्वास्थ्य लाभों से भरे हैं.

Sahjan Phool:  वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने तक, सहजन के फूल के 5 फायदे
Sahjan Phool: सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं.
  • सहजन को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है.
  • सहजन के फूलों के सेवन से बालों का झड़ना रोक सकते हैं.
  • सहजन के फूलों की चाय के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

Benefits Of Drumstick Flowers: सहजन को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. भारत को फल और सब्जियों के मामले में घनी देश कहा जाता है. क्योंकि भारत एक ऐसा देश हैं जहां तरह-तरह की सब्जियां और फल आपको मिल जाएंगे. सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. भारत मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है. आपको बता दें कि सहजन का पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ता है, और इसकी फलियों के साथ इसके पत्ते और फूल का भी इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है. सहजन की फली के अलावा इसके पत्ते और फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. सहजन के फूलों में प्रोटीन और कई तरह के विटामिन्स के साथ कई और पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. सहजन के फूलों को आप सब्जी, चाय और काढ़ा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. सहजन के फूलों का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है तो चलिए आज हम आपको सहजन के फूलों के फायदों के बारे में बताते हैं.

सहजन के फूलों के फायदेः (Sahjan Phool Ke Fayde)

1. पाचनः

सहजन के फूलों को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पेट के इंफेक्शन, अल्‍सर, कब्ज़ और गैस जैसी दिक्कत को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं.

7rmo6di

सहजन के फूलों को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. Photo Credit: iStock

2. वजनः

वजन कम करना चाहते हैं तो आप सहजन के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके फूलों में क्‍लोरोजेनिक एसिड नाम का एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो शरीर में मौजूद अतिरिक्‍त वसा को बर्न करने में मदद कर सकता है.

3. बालोंः

सहजन के फूलों के सेवन से बालों का झड़ना रोक सकते हैं. इतना ही नहीं ये बालों के विकास में भी मददगार माना जाता है. इसकी चाय के सेवन से बालों को चमकदार बनाया जा सकता है.

क्या है Coronavirus 'Double Mutant', कैसे बना है और कितना खतरनाक है? पूरी जानकारी

4. इम्यूनिटीः

सहजन के फूलों की चाय के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. इसके फूलों में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव को रोकने में मदद कर सकते हैं.

5. डायबिटीजः

सहजन को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है. सहजन की फलियों, छाल. फूल और पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. सहजन के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Ramadan Special: इफ्तार में इस टेस्टी खजूर हलवा रेसिपी को करें ट्राई

Malaika Arora Breakfast: मलाइका अरोड़ा का हेल्दी ब्रेकफास्ट है "अंडे का फंडा"

Makhana For Navratri: व्रत में स्नैक के रूप में मखाना खाने के 5 फायदे

Navratri Vrat Diet: नवरात्रि व्रत के दौरान हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें!

Navratri Prasad For Nine Days 2021: नवरात्रि में मां दुर्गा को नौ दिन चढ़ाएं नौ अलग-अलग प्रसाद, यहां जानें पूरी लिस्ट!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Drumstick Flowers, Drumstick Flower Benefits, Drumstick Flowers For Health Hindi, Drumstick Flowers For Diabetes, Drumstick Flowers For Weight Loss, Drumstick Flowers For Hair, Sahjan Benefits, Sahjan Ke Fayde, Sahjan Phool Ke Fayde, Moringa Benefits, Moringa Health Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com