Balam Kheera Benefits In Hindi: पथरी आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. पथरी का मतलब है शरीर के भीतर, खासकर गुर्दे या पित्ताशय में, खनिजों और लवणों के जमाव से बनी कठोर संरचना. मेडिकल भाषा में पथरी को "किडनी स्टोन" या "पित्ताशय की पथरी" भी कहा जाता है. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो बालम खीरा को डाइट में शामिल कर सकते हैं. आपको बता दें कि बालम खीरा, जो देखने में तो आम खीरे जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर फल है. बालम खीरे का पौधा धीरे-धीरे बड़ा होकर एक पेड़ का रूप ले लेता है. यह पेड़ पूरी तरह विकसित होने पर लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचा हो सकता है. इसके पेड़ में खीरे जैसे फल लगते हैं.बालम खीरे का फल, छाल और तना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
पथरी में कैसे करें बालम खीरा का इस्तेमाल- (How to Use Balam Kheera For Stone)
बालम खीरा पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसका चूर्ण शरीर में मौजूद पथरी को धीरे-धीरे काटकर बाहर निकालने में मदद करता है. किडनी स्टोन के मरीज के लिए बालम खीरे का काढ़ा रामबाण माना जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को मिनटों में साफ कर देता है ये जूस, इन लोगों के लिए औषधि से कम नहीं

बालम खीरा के फायदे- (Balam Kheera Khane Ke Fayde)
औषधीय गुणों से भरपूर बालम खीरा को सेहत का खजाना कहा जाता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है. इसमें प्रचुर मात्रा में पानी होता है, जो पेट को ठंडा और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रख सकता है. बालम खीरे का इस्तेमाल चूर्ण या फिर ड्रिंक के रूप में उपयोग करना अधिक सुरक्षित और प्रभावशाली होता है. इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती है.
Heart Attack in Children: बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले, पर क्यों, डॉक्टर से जानें इसके कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं