दिन भर की थकान के बाद सभी लोग यह सोचते हैं कि रात को आराम से सोएंगे तो सुबह फ्रेश उठ जाएंगे। लेकिन अगर आपको यह पता चले कि रात के खाने के ऊपर भी आपकी नींद निर्भर करती हैं, तो कैसा लगेगा।
क्या आप रात में सही खाने का चुनाव कर रहें या नहीं? कुछ लोग तो ऐसा भी मानते हैं कि अगर वे पूरे दिन के थके हुए हैं, तो रात को सोने में उन्हें ख़ासी परेशानी और बेचैनी रहती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रात के खाने का चुनाव अगर ठीक न रहा, तो यह आपकी रातों की नींद तक उड़ा सकता है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि रात के समय में आप किस तरह के खाने से परहेज कर सकते हैं, जो शायद ज़रूरी भी है।
ये भी पढ़ें-
Food For Weight Loss: डाइट में इन्हें शामिल करने से जल्द घटेगा वज़नवजन घटाना है, तो आहार में शामिल करें ये चीजें...मसल्स बनाने की है धुन सवार, तो वजन बढ़ाने के लिए लें ये आहार...अब बिना टेंशन खुलकर खाएं मीठा, 'आम' नहीं बढ़ने देगा वजन#WeightLoss: 5 लीन प्रोटीन से भरपूर आहार जो डाइट में होने मस्ट हैं...Low-Carb: जुग-जुग जिएंगे अगर इस एक चीज को कम खाएंगे, यहां है हेल्दी स्वादिष्ट रेसिपी
वाइन
अगर आप सोचते हैं कि रात को सोने से पहले एक ग्लास वाइन का लेने से तनाव कम किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। ऐसा करना आपकी नींद को उड़ा देने के साथ सिर दर्द, पसीना, बूरे सपने और बेचैनी का कारण भी बन सकता है। यह सोने की विधि और व्यवहार के साथ गहरी नींद में सोने की परेशानी भी खड़ी कर सकता है। फिर भी अगर आप वाइन का सेवन नहीं छोड़ सकते, तो इसे सोने से करीब चार से पांच घंटे पहले ले सकते हैं। साथ ही पानी पीने से इसका प्रभाव भी कम किया जा सकता है।
ग्रीन-टी
कई लोग ग्रीन-टी को सेहत के लिए अच्छा मानते हैं। यहां तक की सुबह उठते ही ग्रीन-टी लेना पसंद करते हैं। कई लोगों का तो ऐसा भी मानना है कि रात को अगर ग्रीन-टी पीकर सोया जाए, तो इससे नींद अच्छी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन-टी में कैफ़ीन की मात्रा होती है।
इसमें मात्रा के कम होने का कारण भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे यह दिल, मांसपेशी के कार्य और नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डाल दिमाग में एक तरह का कैमिकल निकालता है, जिसे ‘न्यूरोट्रांसमीटर' कहते हैं। इसलिए रात के समय हर तरह के कैफ़ीन जैसे चॉकलेट, कोला, चाय, यहां तक की बिना कैफ़ीन वाली कॉफी के सेवन से करीब चार से छह घंटे पहले तक बचें।
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ताजा लेख-
Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
Raita For Weight Loss: ये 3 रायते कम करेंगे वजन और डाइटिंग भी बनेगी जायकेदार...
How to Remove Hair from Face: अनचाहे बाल हटाने के 5 घरेलू उपाय
अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
Remedies for hair fall: झड़ते बालों को तुरंत रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे...
Halwa Recipe: झटपट बनाएं हलवा, पढ़ें सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी
दिल्ली वासियों के अस्थि पंजर हो रहे ढीले
चिकन (प्रोटीन)
हालांकि प्रोटीन डाइट में लेना अच्छा होता है, लेकिन अगर आप इसकी ज़्यादा मात्रा ले रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! चिकन में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो अगर सोने से पहले खाने में शामिल कर लिया जाए, तो आपके सिरकाडियन रिदिम (शरीर के अंदर की घड़ी) पर असर डाल सकता है। प्रोटीन एक ऐसा पदार्थ होता है, जो शरीर को शांत करने की जगह शक्ति देता है। इसके सेवन से सोते समय असामान्य सांस लेने की परेशानी भी हो सकती है, जो अगले दिन आपका मूड ख़राब और शरीर में थकान पैदा करेगा।
आइसक्रीम और हैवी डिज़र्ट
किसे खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाना पसंद नहीं होता। हर कोई इसका मज़ा लूटना चाहता है और अगर गर्मी का मौसम हो, तो यह घर में सबसे पहले ख़त्म होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय आइसक्रीम खाना नींद उड़ाने का एक तरीका हो सकती है। आइसक्रीम में फैट और चीनी होती है, जिसे रात के समय शरीर पूरी तरह नहीं पचा पाता और नतीज़ा अधुरी नींद का लेना होता है।
चॉकलेट
मुंह में रखते ही घुल जाने वाली चॉकलेट से भी रात के समय जितना दूर रहे, उतना आपके लिए अच्छा होगा। दूध वाली चॉकलेट में टायरोसाइन (एक तरह का अमीनो एसिड) नाम का पदार्थ होता है, जो डोपामाइन (एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर, जो शरीर और दिमाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है) में बदलकर आपके शरीर को बेचैन रखता है। डार्क चॉकलेट में दूध और व्हाइट चॉकलेट से ज़्यादा मात्रा में कैफ़ीन होती है, जो कि शायद एक कप कॉफी में मौजूद कैफ़ीन से भी अधिक होती है। साथ ही चॉकलेट में थियोब्रोमाइन (कोको पौधे में पाए जाने वाला पदार्थ, जिसे चॉकलेट बनाते समय इस्तेमाल में लाया जाता है) नाम का पदार्थ होता है, जो दिल की धड़कन को तेज़ कर नींद पूरी होने से रोकता है।
Weight Loss: इन 3 असरदार Diet Tips से वजन कम होगा, गायब हो जाएगा बैली फैट...
Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
Diabetes: कैसे आंवला करेगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, आंवला के फायदे
तीखा खाना
सरसों और मिर्ची जैसी तीखी खुशबू रखने वाली चीज़ों से भी रात के समय दूर रहना चाहिए, क्योंकि इन से शरीर का तापमान तो बढ़ता ही है, साथ ही बेचैनी भी पैदा होती है। इनके सेवन से आपको एसिड रिफ्लक्स (एक तरह की बीमारी) होने का कारण बन सकती है, जिसका मतलब पूरी रात बिस्तर पर करवटें बदलते रहना है। लहसुन भी तीखे खाने में शामिल होता है, जो आपके सीने में जलन पैदा कर सकता है।
पुराना चीज़
कहावत के अनुसार देखा जाए, तो चीज़ खाने से बूरे सपने आते हैं। पूराने चीज़ में टायरामाइन (एक तरह का अमीनो एसिड) नाम का पदार्थ होता है, जो आपको पूरी रात जगाकर रखने के लिए काफी है। कई लोगों में तो यह माइग्रेन की समस्या भी पैदा करता है। इसलिए रात के समय ख़ायतौर से ब्री, चेद्दार, पर्मिसन और गाओड़ा सेमत सभी सख़्त चीज़ के खाने से बचें।
अक्सर कहा जाता है कि सोने से करीब तीन घंटे पहले खाना खा लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, तो इस बात को हमेशा ध्यान रखें और स्वस्थ रहें।
और फीचर्स पढ़ने के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं