विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2022

बादशाह ने डिप्रेशन और एंग्जायटी को लेकर सुनाया अपना दुख, बोले- मुझे अपना वजन इसलिए कम करना पड़ा क्योंकि...

हमेशा खुश नजर आने वाले सिंगर बादशाह एक समय में दर्द भरे दिनों से भी गुजर चुके हैं.

बादशाह ने डिप्रेशन और एंग्जायटी को लेकर सुनाया अपना दुख, बोले- मुझे अपना वजन इसलिए कम करना पड़ा क्योंकि...
बादशाह फोटो
नई दिल्ली:

बादशाह बॉलीवुड के एक जाने माने सिंगर और रैपर हैं. बादशाह कई हिंदी फिल्मों में अपने रैप क जादू बिखेर चुके हैं. हमेशा खुश नजर आने वाले सिंगर बादशाह एक समय में दर्द भरे दिनों से भी गुजर चुके हैं. बादशाह ने खुद बताया कि वे डिप्रेशन और एंग्जायटी से बुरी तरह पीड़ित थे. दरअसल हाल ही में बादशाह शिल्पा शेट्टी के शो' शेप ऑफ यू' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने जीवन के कई अनसुने पहलुओं पर बात की. इस दौरान एक्टर ने कहा कि अपने मेंटल हेल्थ को बनाए रखना उनकी प्रॉयरिटी है और इसके लिए वे सेल्फिश भी हो सकते हैं.

शिल्पा शेट्टी के टॉक शो में बादशाह ने कहा, "मेरी लाइफ की प्रॉयरिटी मेंटल फिटनेस को बनाए रखना है. हर दिन हम जिस तरह से प्रेशर झेलते हैं, उसकी वजह से मेंटल हेल्थ मेरे लिए लिए लग्जरी है. मैं बुरे समय से गुजरा हूं, गंभीर रुप से एंग्जाइटी से पीड़ित था, मैं वैसी हालत से फिर नहीं गुजरना चाहता". वे आगे कहते हैं, "आपको उन लोगों के साथ रहना चाहिए जो आपको खुश रख सके. आपको ना कहना सीखना होगा, आपको हां कहना सीखना होगा. हर हाल में खुश रहना होगा. हम बहुत दबाव के बीच जीते हैं. हमने अपनी लाइफ में बहुत अफरा-तफरी मचा रखी है और फिर हम शिकायत करते हैं कि हम मेंटली फिट नहीं हैं. आपको व्यवस्थित होना होगा. अपने प्रियजनों को पास रखना होगा, बस इतना ही". 

वहीं अपनी फिजिकल हेल्थ के बारे में बात करते हुए बादशाह ने कहा, "मुझे अपना वजन इसलिए कम करना पड़ा क्योंकि मैं एक ऐसे प्रोफेशन में हूं, जहां स्टेज पर मुझे 2 घंटे तक परफॉर्म करना पड़ता है, इसके लिए मुझे एक्टिव रहना होगा. इसके अलावा हेल्दी होना जरूरी है". इसके साथ ही बादशाह ने यह भी बताया कि वह स्लीप एप्निया से भी ग्रसित थे, जिससे हाल ही में बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर बप्पी लहरी का निधान हुआ था.

ये भी देखें: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shape Of You, Badshah, Bollywood Rapper Badshah, Badshah Interview, Badshah Latest Interview, Badshah Big Revelation, Badshah News, Badshah Depression, Badshah Depression And Anxiety, Badshah Instagram, Bollywood Latest News, स्लीप एप्निया, Depression 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com