- मैदा हड्डियों को कमजोर करने का काम करता है.
- मैदा में ज्यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है
- मैदा पेट के लिए नुकसानदायक है
Refined Flour Bad For Health: मैदा हर किसी के किचन में पाई जाने वाली चीजों में से एक है. मैदा से बनी चीजों के हम इस कदर आदि हो गए हैं कि सुबह से लेकर शाम तक, स्नैक में मैदा से बनी चीजों का खूब इस्तेमाल करते हैं. हम पहले भी मैदा खाते थे और आज भी खाते हैं. माना की मैदे से बना अधिकतर खाना बहुत स्वादिष्ट होता है जैसे- रूमाली रोटी, नान, केक, पेस्ट्री, बेक्ड फ़ूड जैसे बिस्कुट, नमकीन, पास्ता, नूडल्स, समोसे आदि. लेकिन मैदा स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है. मैदा से बनी चीजें हमारे पेट को लंबे समय तक भरा होने का अहसास करवाती हैं. मैदा में कैलोरी होती हैं. इसमें से अच्छे बैक्टिरिया को निकाल दिया जाता है. मैदा पचने के लिए शरीर में मौजूद न्यूट्रीएंट्स का इस्तेमाल करता है. बेंज़ोयल पेरोक्साइड, एक ब्लीचिंग एजेंट है, जिसका उपयोग करके, मैदे को सफेद रंग दिया जाता है. बेंज़ोयल पेरोक्साइड एक हानिकारक रसायन है जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. मैदे का अधिक सेवन बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा हानिकारक हो सकता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं मैदा से होने वाले नुकसान के बारे में.
मैदा से होने वाले नुकसानः (Maida Khane Ke Nuksan)
1. हड्डियोंः
मैदा हड्डियों को कमजोर करने का काम करता है. क्योंकि जब मैदा को बनाया जाता है तो उसमें से प्रोटीन निकाल दिया जाता है. जिससे यह एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्शियम को खींचने और हड्डियों को कमजोर बनाने का काम कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मैदा हड्डियों को कमजोर करने का काम करता है. क्योंकि जब मैदा को बनाया जाता है तो उसमें से प्रोटीन निकाल दिया जाता है Photo Credit: iStock
2. डायबिटीजः
मैदा में ज्यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता हैं. डायबिटीज रोगियों के लिए मैदे का सेवन नुकसानदायक हैं. इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.
3. कब्जः
मैदा पेट के लिए नुकसानदायक है क्योंकि इसमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं पाया जाता जिससे पाचन, पेट दर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है.
4. वजनः
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो बिल्कुल भी मैदे का सेवन न करें, मैदे का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. ये सिर्फ वजन ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल और खून में ट्राइग्लीसराइड भी बढ़ा सकता है.
5. गठियाः
मैदा ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम कर सकता है. जब ब्लड शुगर बढ़ता है तो खून में ग्लूकोज़ जमने लगता है, फिर इससे शरीर में केमिकल रिएक्शन होता है, जिससे गठिया और हार्ट की समस्या हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Veg Momos Recipe: घर पर झटपट बनाएं लो-कार्ब कीटो वेज मोमोज, यहां देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं