विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

Drinks For Belly Fat: इन नैचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर जिम के बगैर भी कम कर सकते हैं बेली फैट

Natural Drinks For Belly Fat: मोटापे की समस्या से आज दुनिया भर में लाखों लोग परेशान हैं इस समस्या की एक वजह खराब खान-पान और लाइफस्टाइल है. अगर आप भी पेट की जमा चर्बी को कम करने के लिए कुछ की तलाश कर रहे हैं, तो आप आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.

Drinks For Belly Fat: इन नैचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर जिम के बगैर भी कम कर सकते हैं बेली फैट
Drinks For Belly Fat: बेली फैट कम करने के लिए आप दालचीनी और शहद का सेवन कर सकते हैं.
  • पेट की चर्बी को कम करना इतना आसान नहीं.
  • केला सेहत और स्वाद से भरपूर फल है.
  • नींबू पानी का सेवन कर वजन को कम किया जा सकता है.

Natural Drinks For Belly Fat: मोटापे की समस्या से आज दुनिया भर में लाखों लोग परेशान हैं इस समस्या की एक वजह खराब खान-पान और लाइफस्टाइल है. मोटापा न सिर्फ खूबसूरती को खराब करने का काम करता है बल्कि, कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है. असल में मोटापा कम (Drinks For Weight Loss) करना तो आसान है लेकिन, पेट की चर्बी को कम करना इतना आसान नहीं. अगर आप भी पेट की जमा चर्बी को कम करने के लिए कुछ की तलाश कर रहे हैं, तो आप आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको डाइटिंग, एक्सरसाइज नहीं बल्कि, कुछ ऐसे ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में...

मोटापा और पेट की चर्बी को कम करने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स-

1. ग्रीन टी- 

बेली फैट कम करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की जगह ग्रीन टी पीएं, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और फैट को कम करने में भी मदद मिल सकती है. 

gft66lq8

2. दालचीनी ड्रिंक-

दालचीनी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बेली फैट कम करने के लिए आप दालचीनी और शहद का सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर पीने से वजन को कम किया जा सकता है. 

3. बनाना ड्रिंक-

केला सेहत और स्वाद से भरपूर फल है. केले को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. सुबह केले के ड्रिंक का सेवन करने से पाचन को बेहतर और वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

4. लेमन ड्रिंक-

रोजाना खाली पेट सुबह नींबू पानी का सेवन कर वजन को कम किया जा सकता है. नींबू में पाए जाने वाले तत्व शरीर से खराब पदार्थों को बाहर पसीने के जरिए निकालने में मदद कर सकते हैं. 

तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natural Drinks For Belly Fat, Belly Fat, Belly Fat Bruning Drink, Belly Fat Burn, Belly Fat Burning Foods, Belly Fat Burning Tips, Belly Fat Detox Drinks, Weight Loss Drinks, Empty Stomach Drinks For Belly Fat, How To Loose Fast Weight At Home, Loose Weight Quickly, Loose Belly Fat 1 Week, Green Tea For Belly Fat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com