Choti Holi Or Holika Dahan 2019: 20 मार्च को है छोटी होली, जानें क्यों करते हैं होलिका दहन, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, भोजपुरी गाने और होली फूड...

Happy Holi 2019: देशभर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. फि‍र भी मथुरा की होली का अपना अलग ही महत्व है. मथुरा की होली (Mathura Holi Rasiya) या ब्रज की होली के रसिया की खूब धूम रहती है. होली के मौके पर होली के भोजपुरी गीत यानी भोजपुरी होली गीत (Bhojpuri Song Holi 2019) खूब सुने जाते हैं. इस साल होली के मद्देनजर भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema)  के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Holi Song) 'भतार अईहें होली के बाद 2' (Bhatar Aiehe Holi Ke Baad lyrics) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है.

Choti Holi Or Holika Dahan 2019: 20 मार्च को है छोटी होली, जानें क्यों करते हैं होलिका दहन, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, भोजपुरी गाने और होली फूड...

होली 2019 (Holi 2019 Date) का पर्व 20 मार्च ( 20 March) को मनाया जाएगा.

खास बातें

  • 20 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा.
  • होली वसंत ऋतु के आने और सर्दियों के जाने का प्रतीक है.
  • होली एक ऐसा पर्व है जिसे बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है.

Holika Dahan 2019 Timing or Shubh Muhurat, Significance, Celebration: इस साल होली 2019 (Holi 2019 Date) का पर्व 20 मार्च ( 20 March) को मनाया जाएगा. भारतीय होली कब मनाते हैं यह जान लेना भी जरूरी है. फाल्गुन के महीने में पड़ने वाला होली का त्योहार पूर्णिमा (Purnima 2019) के दिन मनाया जाता है- होली का त्योहार दो दिन तक चलता है, पहले दिन छोटी होली (Choti Holi, Holika Dahan kab hai) मनाई जाती है और दूसरे रंग वाली यानी बड़ी होली (Badi Holi) मनाई जाती है. होली रंगों का त्योहार (Festival of Colours - Holi Festival) है इस त्योहार पर रंग खेलने वाली होली को रंग वाली होली को दुल्हंदी (Dhulandi 2019) जिसे धुलेंडी, फगुआ (Fagua) और दोल (Dol) भी कहा जाता है, के रूप में भी जाना जाता है. होलिका दहन (Holika Dahan 2019) के दिन पवित्र अग्नि जलाई जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत (Holika Dahan 2019 Significance) है. होली वसंत ऋतु के आने और सर्दियों के जाने का प्रतीक है. यह शुभ दिन फाल्गुन महीने में पूर्णिमा से पहले पड़ता है. 

 

Holi 2019 Special:  गुजिया रेसिपी (Gujiya Recipe)

 

देशभर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. फि‍र भी मथुरा की होली का अपना अलग ही महत्व है. मथुरा की होली (Mathura Holi Rasiya) या ब्रज की होली के रसिया (Braj Ki Latthh Mar Holi 2019 [Mathura]) की खूब धूम रहती है. मथुरा की होली के वी‍ड‍ियो (Mathura ki Holi Video) लोग साल भर देखते रहते हैं. इसके अलावा होली के गानों को भी खूब सुना जाता है. होली के मौके पर होली के भोजपुरी गीत यानी भोजपुरी होली गीत (Bhojpuri Song Holi 2019) खूब सुने जाते हैं. इस साल होली के मद्देनजर भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema)  के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Holi Song) 'भतार अईहें होली के बाद 2' (Bhatar Aiehe Holi Ke Baad lyrics) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. जो होली पर धूम मचाने को तैयार है. 

 

Happy Holi 2019, Easy Holi Recipes: पढ़ें 6 स्वादिष्ट और आसान होली स्पेशल ठंडाई रेसिपी...

 

होलिका दहन 2019: होलिका दहन का महत्व | Significance Of Choti Holi Or Holika Dahan 

Holika Dahan Katha: बड़ी होली से पहले छोटी होली वाले दिन पवित्र अग्नि जलाते हैं, यह रोशनी प्रहलाद (Bhakt Prahlad)  की अच्छाई की जीत का प्रतीक है जिसमें उसके पिता हिरण्यकश्यप ( और बुआ होलिका की बुराई जलकर समाप्त हो गई थी. पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप (Hiranyakashyap Ki Kahani) बहुत ही अभिमानी राजा था, वह खुद को भगवान समझता था और चाहता था कि हर कोई भगवान की तरह उसकी पूजा करें. वहीं अपने पिता के आदेश का पालन न करते हुए हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद ने उसकी पूजा करने से इनकार कर दिया और उसकी जगह भगवान विष्णु की पूजा करना जारी रखा. इस बात से नाराज  हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को कई सजाएं दी जिनसे वह कभी भी प्रभावित नहीं हुआ. इसके बाद हिरण्यकश्यप और उसकी बहन होलिका ने मिलकर एक योजना बनाई की वह प्रहलाद के साथ चिता पर बैठेगी. होलिका के पास एक ऐसा कपड़ा था जिसे ओढ़ने के बाद उसे आग में किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता, दूसरी तरह प्रहलाद के पास खुद को बचाने के लिए कुछ भी न था. जैसे ही आग जली, वैसे ही वह कपड़ा होलिका के पास से उड़कर प्रहलाद के ऊपर चला गया. इसी तरह प्रहलाद की जान बच गई और उसकी जगह होलिका उस आग में जल गई. यही कारण है होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

 

होली स्पेशलः जानें क्यों पसंद की जाती है भारतीय त्यौहारों पर गुजिया

Holi 2019: इस बार होली के मौके पर जरूर बनाएं ये 10 स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन

Holi 2019: इस होली इन 7 बेहतरीन तरीकों से बनाएं हेल्दी गुजिया

Holi 2019: क्या है होली का महत्व और इतिहास, कैसे बनाएं त्योहार को खास

holika

Holi 2019: होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. 


होलिका दहन 2019: कैसे करें होलिका दहन | Holika Dahan Puja Vidhi in Hindi

शाम के समय लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ अलाव जलाकर सुख और शांति की प्रार्थना करते हैं. कुछ जगहों पर होलिका और प्रहलाद का पुतला भी बनाकर आग में रखा जाता है. भक्त इस पवित्र अग्नि में जौ को भूनकर अपने प्रियजनों के बीच बांटते हैं और बदले में कुछ लेते हैं. ऐसा माना जाता है कि आग में जौ जलाने से सभी तरह की समस्याएं नष्ट हो जाती है और जीवन में सकारात्मकता आती है. होलिका दहन की यह पूजा उत्तर भारत में की जाती है.
 

फीचर्ड रेसिपीज़:

 

होलिका दहन 2019: होली पर तैयार किए जानें वाले व्यंजन | Holi 2019 Special: Savoury Dishes You Should

होलिका दहन के दौरान जौ को आग में भूनने के अलावा लोग आमतौर पर गुजिया, बेसन की सेव, दही भल्ले और कांजी वड़ा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसते हैं.
 

एलोवेरा के फायदे, बालों को दे मजबूती, त्वचा को दे नई चमक, कम करे मोटापा

 

होलिका दहन 2019: होलिका दहन पूजा और शुभ मुहूर्त | Holi 2019 | Holika Dahan Muhurat | Holika Dahan Muhurat 2019 

दुल्हंडी यानी रंगों से खेलने वाली होली से एक दिन पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है. साल 2019 में होलिका दहन का मुहूर्त कुछ इस प्रकार है- छोटी होली के दिन यानी 20 मार्च 2019 की शाम 20:57 से 00:28 मिनट तक.
 

रंग वाली होली 21 मार्च 2019 को मनाई जाएगी.

 

Happy Holi 2019!

 

FoodHindi  से और खबरों के लिए क्लिक करें.

 

ये भी पढ़ें-

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10 Dates Benefits: हड्डियों की मजबूती से लेकर त्वचा की खूबसूरती तक खजूर के 10 फायदे

अपनी डेली डाइट में शामिल करें किन्‍नू, मिलेगी परफेक्‍ट हेल्‍थ

Benefits of Amla: ये है 100 रोगों की 1 दवा, जानें इसके 10 बड़े फायदों के बारे में...

Garam Masala Benefits: मसालों का यह लजीज मेल आपकी सेहत के लिए भी है फायदेमंद