विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

ग्रेपफ्रूट Dehydration के साथ Weight Loss में भी है मददगार, जानें ये अद्भुत फायदे

Grapefruit Benefits In Summer: गर्मियों का मौसम हैं ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और जूस फ्रूट को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. ग्रेपफ्रूट एक ऐसा फ्रूट है जिसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है.

ग्रेपफ्रूट Dehydration के साथ Weight Loss में भी है मददगार, जानें ये अद्भुत फायदे
Grapefruit For Summer: वजन घटाने के लिए ग्रेपफ्रूट फायदेमंद माना जाता है.
  • ग्रेपफ्रूट में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है.
  • ग्रेपफ्रूट को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • ग्रेपफ्रूट के सेवन से पानी की कमी को दूर कर सकते हैं.

Grapefruit Benefits In Summer: गर्मियों का मौसम हैं ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और जूस फ्रूट को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. क्योंकि गर्मियों के मौसम में पानी की कमी से लूज मोशन, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. आज हम आपको एक ऐसे ही फ्रूट के बारे में बता रहे हैं जिसे आप समर डाइट में शामिल कर सकते हैं. ग्रेपफ्रूट जिसे चकोतरा (Benefits of Grapefruit) के नाम से भी जाना जाता है. ग्रेपफ्रूट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. ग्रेपफ्रूट में विटामिन, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. 

ग्रेपफ्रूट के सेवन से होने वाले फायदे- Health Benefits Of Grapefruit In Summer:

मोटापा-

मोटापा कम करने के लिए ग्रेपफ्रूट को डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. 

Constipation Relief: कब्ज में दुश्मन मानी जाती हैं ये चीजें, डाइट से तुरंत करें बाहर...

e2iqn9g

मोटापा कम करने के लिए ग्रेपफ्रूट को डाइट में शामिल कर सकते हैं. Photo Credit: Reckonsoft

डिहाइड्रेशन-

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या एक आम समस्या में से एक है. इससे बचने के लिए ग्रेपफ्रूट का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.

इम्यूनिटी-

ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद कर सकते हैं.

Toothache Home Remedies: दांत का दर्द मिनटों में होगा छूमंतर, बस आजमाएं ये आसान उपाय

पाचन-

ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ग्रेपफ्रूट को डाइट में शामिल कर पाचन और कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं. 

तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grapefruit, Grapefruit Benefits, Grapefruit Detox Water, Grapefruit Diet, Grapefruit For Health, Grapefruit For Immunity, Grapefruit For Summer, Grapefruit Healh Benefits Hindi, Grapefruit Juice Drinking, Grapefruit Khane Ke Fayde, Grapefruit For Weight Loss, Chakotra, Chakotra Ke Fayde, Fruits For Weight Loss, Vitamin C Rich Fruits, Grapefruit For Dehydration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com