महिलाओं को वस्तु के रूप में न देखें : वरुण धवन

मुंबई:

वर्ष 2015 के आगाज के साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लैंगिक समानता पर जोर दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से महिलाओं को इज्जत देने का भी आग्रह किया है।

फिल्म निर्देशक डेविड धवन के लाडले वरुण ने इस बारे में ट्विटर पर अपने विचार जाहिर किए।

उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, अगर आप मुझे जरा भी पसंद करते हैं, तो 2015 में महिलाओं का उत्पीड़न न करने और उनके साथ इंसानों जैसा बर्ताव करने का वादा करें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वरुण ने 2015 का स्वागत लास वेगास में किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट में लिखा, 2015 आ गया है। लास वेगास में भविष्य का आगाज होने वाला है। इस साल वरुण की 'बदलापुर' और 'एबीसीडी 2' फिल्म आनी है।