
लॉस एंजेलिस:
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले का अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार बेयोंस नोल्स और भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत नया वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' भारत से प्रेरित होने की बातों को लेकर विवादों में फंस गया है।
वेबसाइट 'बिलबोर्ड डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो की भारतीय सांस्कृति के इस्तेमाल के लिए निंदा की है, तो कुछ अन्य लोगों ने उसे विदेशी संस्कृति का बखान बताया है। आलोचकों ने कोल्डप्ले के बैंड और बेयोंस दोनों को ही आड़े हाथों लिया है। वीडियो में बेयोंस एक बॉलीवुड स्टार के रूप में नजर आ रही हैं। 
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले ने अपने वीडियो में एशियाई संस्कृति का इस्तेमाल या गलत इस्तेमाल किया है। वीडियो में बेयोंस को एक ग्लैमरस बॉलीवुड दिवा के रूप में दर्शाया गया है और सोनम पारंपरिक परिधान में खंडहरों के बीच घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की झलक से लेकर कोल्डप्ले के सदस्य मार्टिन को 'काली पीली' टैक्सी में भारत दर्शन करते, घाट पर नौका में और मुंबई में होली खेलते दिखाया गया है। 
वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्विटर पर एक टिप्पणी में कहा गया है कि वह बेयोंसे है, केवल इसीलिए वह सही नहीं हो सकतीं। वह हमारी संस्कृति का इस्तेमाल कर रही हैं और उसका अपमान कर रही हैं।" वीडियो मुंबई में फिल्माया गया है, जिसमें बेयोंसे अपने हाथों में मेहंदी रचाए और पारंपरिक परिधान और जेवर पहने दिखाई दे रही हैं। 
वीडियो को एक और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' बताते हुए एक अन्य ट्विटर उपभोक्ता ने लिखा, "कोल्डप्ले का नया वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' होली दृश्य सहित 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसा लग रहा है।" एक अन्य उपभोक्ता ने लिखा, "कोल्डप्ले हमें अलग और अद्भुत दिखाने की कोशिश मत करो। तुम क्लबों जैसी सभी जगहों पर जाते रहे हो। तुम यह क्यों दिखाना चाहते हो कि हम केवल सड़कों पर नाचते रहते हैं।"
इन आलोचनाओं के बीच कुछ लोगों ने वीडियो की प्रशंसा भी की। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, "बेयोंस ने भारत को कई रूपों में दर्शाया है और उसे खूबसूरत और आकर्षक बना दिया है। उन्होंने भारत को शानदार तरीके से चित्रित किया है। एक भारतीय के तौर पर मुझे यह बेहद पसंद आया।" एक अन्य व्यक्ति ने विवाद में फंसे वीडियो के पक्ष में लिखा, "सांस्कृतिक इस्तेमाल की ये सब बातें बेकार हैं। वीडियो केवल भारत की खूबसूरती दर्शाता है। इस सारे नाटक की कोई जरूरत नहीं है।"
वेबसाइट 'बिलबोर्ड डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो की भारतीय सांस्कृति के इस्तेमाल के लिए निंदा की है, तो कुछ अन्य लोगों ने उसे विदेशी संस्कृति का बखान बताया है। आलोचकों ने कोल्डप्ले के बैंड और बेयोंस दोनों को ही आड़े हाथों लिया है। वीडियो में बेयोंस एक बॉलीवुड स्टार के रूप में नजर आ रही हैं।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले ने अपने वीडियो में एशियाई संस्कृति का इस्तेमाल या गलत इस्तेमाल किया है। वीडियो में बेयोंस को एक ग्लैमरस बॉलीवुड दिवा के रूप में दर्शाया गया है और सोनम पारंपरिक परिधान में खंडहरों के बीच घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की झलक से लेकर कोल्डप्ले के सदस्य मार्टिन को 'काली पीली' टैक्सी में भारत दर्शन करते, घाट पर नौका में और मुंबई में होली खेलते दिखाया गया है।

वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्विटर पर एक टिप्पणी में कहा गया है कि वह बेयोंसे है, केवल इसीलिए वह सही नहीं हो सकतीं। वह हमारी संस्कृति का इस्तेमाल कर रही हैं और उसका अपमान कर रही हैं।" वीडियो मुंबई में फिल्माया गया है, जिसमें बेयोंसे अपने हाथों में मेहंदी रचाए और पारंपरिक परिधान और जेवर पहने दिखाई दे रही हैं।

वीडियो को एक और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' बताते हुए एक अन्य ट्विटर उपभोक्ता ने लिखा, "कोल्डप्ले का नया वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' होली दृश्य सहित 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसा लग रहा है।" एक अन्य उपभोक्ता ने लिखा, "कोल्डप्ले हमें अलग और अद्भुत दिखाने की कोशिश मत करो। तुम क्लबों जैसी सभी जगहों पर जाते रहे हो। तुम यह क्यों दिखाना चाहते हो कि हम केवल सड़कों पर नाचते रहते हैं।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोनम कपूर, ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले, पॉप स्टार बेयोंस नोल्स, विवादित वीडियो, Sonam Kapoor, British Rock Band Coldplay, Pop Star Beyonce Knowles, Controversial Video