विज्ञापन

'एग्जाम ऑफलाइन होता है तो वेबसाइट हैक होने का सवाल ही नहीं है', CBSE अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल

CBSE Regional Head Video Viral: सीबीएसई के रीजनल हेड राजेश कुमार गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीबीएसई के अधिकारी बता रहे हैं कि वेबसाइट इसलिए हैक नहीं हो सकती है, क्योंकि एग्जाम पेन-पेपर मोड में हुआ था.

CBSE के अधिकारी का वीडियो वायरल

CBSE Regional Head Video: CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठ रहे सवालों के बीच अचानक एक हैकर ने दावा किया था कि उसने मार्किंग वाला पोर्टल हैक कर लिया था और ऐसा करने में उसे महज कुछ घंटे लगे. हालांकि बाद में बोर्ड की तरफ से सफाई आई और कहा गया कि जिस साइट को हैक करने का दावा किया जा रहा है, वो सिर्फ एक टेस्टिंग वेबसाइट थी. इस मामले को लेकर जब सीबीएसई के एक अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर बोर्ड को जमकर कोस रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि जब एग्जाम ही ऑफलाइन मोड पर हुआ था तो वेबसाइट हैक होने का तो सवाल ही नहीं है. 

क्या बोले CBSE अधिकारी?

दरअसल जिस वेबसाइट पर छात्र अपनी कॉपी डाउनलोड करने और कॉपी रीचेकिंग के लिए जा रहे हैं, उसे हैक करने का दावा किया गया था. यानी एग्जाम के कई दिनों बाद जो वेबसाइट एक्टिव हुई, उसे लेकर बात हो रही थी. हालांकि CBSE के रीजनल हेड इस सवाल को ठीक से समझ नहीं पाए और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते एक बार फिर बोर्ड की किरकिरी होने लगी. 

सीबीएसई के रीजनल हेड राजेश कुमार गुप्ता ने कहा, "वेबसाइट होने का जो प्रश्न है, उसे मैं पूरे सिरे से नकार रहा हूं. क्योंकि एग्जाम ऑफलाइन मोड में होता है, ऐसे में वेबसाइट हैक होने का सवाल ही नहीं है. पेन-पेपर मोड में एग्जाम हो रहा है तो वेबसाइट कैसे हैक हो सकती है."

लोगों ने लगा दी क्लास 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से फैलने लगा और लोगों ने इसे शेयर करते हुए अधिकारी के साथ-साथ सीबीएसई की भी क्लास लगाना शुरू कर दिया. द स्किन डॉक्टर नाम के एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मामले की समझ का सबसे बेकार उदाहरण...ये कुछ ऐसा है कि बैंक का सर्वर इसलिए हैक नहीं हो सकता है, क्योंकि इसकी ब्रांच ऑफलाइन हैं". एक दूसरी यूजर दीक्षा कांडपाल ने लिखा कि "ये उन लोगों का बौद्धिक स्तर है जो सचमुच 140 करोड़ आबादी वाले देश के शिक्षा विभाग को चला रहे हैं. हमारा तो सच में बंटाधार हो चुका है."

हैकिंग को लेकर हुआ था विवाद

सीबीएसई की साइट हैक करने का दावा एक एथिकल हैकर ने किया था, उसने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. हालांकि बाद में बोर्ड ने ऐसा होने से इनकार कर दिया और बताया कि टेस्टिंग साइट पर किसी भी तरह का कोई डेटा नहीं होता है. सीबीएसई ने बताया कि जिस साइट का इस्तेमाल छात्रों के लिए हो रहा है, वो दूसरी है. 

CBSE छात्र मांग रहे 'फिजिकल चेकिंग', शिक्षा मंत्री बोले- 'दुनियाभर में हो रहा OSM का इस्तेमाल'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Website Hack, CBSE Regional Head Video Viral, CBSE Official Video Viral, CBSE Osm Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com