अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता ने 31 जुलाई को मुंबई में अपने आवास पर अपना जन्मदिन मनाया। इसमें उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। इस पार्टी में 'खान-दान' पूरे वक्त तक मौजूद रहा।


इस सेलिब्रेशन के दौरान अर्पिता अपने भाई सलमान, सोहेल, पति आयुष शर्मा और माता-पिता हेलेन और सलीम खान के साथ पोज देते हुए काफी खुश नजर आईं। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा भी इस पार्टी में मौजूद थीं।
पार्टी में कुछ इस अंदाज में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा खान और अमृता अरोड़ा
करिश्मा कपूर और श्रद्धा कपूर भी अर्पिता की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं।
सोनाक्षी सिन्हा इस पार्टी को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं।
रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया, निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर तथा अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका, फोटोग्राफरों को पोज देते हुए।




पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलमान खान, अर्पिता, अर्पिता का जन्मदिन, Salman Khan, Arpita, Arpita Birthday