सोनम कपूर ने ट्वीट किया फ़िल्म 'नीरजा' का लुक

मुंबई:

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी आनेवाली फ़िल्म 'नीरजा' का अपना लुक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर जारी किया। सोनम ने ट्विटर पर अपना लुक ट्वीट करने के साथ-साथ इस फ़िल्म को अपने लिए सबसे ख़ास फ़िल्म बताते हुए लिखा 'हेल्लो... ये मैं हूं बतौर नीरजा, अपनी आने वाली नीरजा भानोट को श्रद्धांजली देने वाली फ़िल्म में। ये मेरे लिए ख़ास फ़िल्म है।'

फ़िल्म 'नीरजा' एक बायोपिक है, जिसमें सोनम नीरजा भानोट की भूमिका निभा रही हैं। नीरजा एक ऐसी बहादुर लड़की, जिसने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान देदी थी। नीरजा भानोट पैन एएम (pan Am) की एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं और 5 सितम्बर 1986 को नीरजा की हत्या कर दी गई थी। जब वो पैन एएम फ्लाइट को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया गया था और नीरजा पैसेंजर्स को उन आतंकवादियों से बचाने की कोशिश कर रही थीं।

नीरजा को सबसे कम उम्र में देश का सबसे बड़ा सीविलियन अवॉर्ड 'अशोक चक्र' दिया गया था, उनकी बहादुरी के लिए और इसी नीरजा की ज़िन्दगी पर आधारित फ़िल्म बनाई जा रही है जिसमें नीरजा की भूमिका में सोनम कपूर हैं। इस भूमिका को निभाने के लिए और इसीलिए उन्होंने ये लुक भी ट्वीट किया है। इस रियल लाइफ को परदे पर जीने के लिए सोनम उत्साह से भरी हैं और अपनी सबसे खास फ़िल्म मानती हैं इसे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस फ़िल्म का निर्देशन राम माधवन कर रहे हैं और सोनम के साथ शबाना आज़मी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।