मुम्बई:
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पाकिस्तान की जेल में बंद मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। सरबजीत की रिहाई के लिए उन्होंने लोगों से याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की, जिसे उन्होंने पाकिस्तान सरकार को सौंपने की योजना बनाई है।
सलमान ने बीइंगह्यूमैनऑनलाइन डॉट कॉम पर लिखा है, "सरबजीत पिछले 20 साल से उस अपराध के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं। सरबजीत और उनके घरवालों ने लम्बे समय तक पीड़ा सही है। इस आवेदन पर हस्ताक्षर कीजिए जो पाकिस्तान सरकार से यह अपील करने के लिए है कि वह सरबजीत को रिहा करे और पंजाब में उनके परिवार के पास भेज दे।"
'बीइंग ह्यूमैन' सलमान खान का ही संगठन है, जो समाज के वंचित लोगों में शिक्षा के प्रसार तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काम करता है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sarabjeet Singh, सरबजीत सिंह, रिहाई, सलमान खान, Salman Khan, ऑनलाइन अभियान