विज्ञापन

सलमान खान की ‘तेरे नाम’ अब कभी हासिल नहीं कर पाएगी हिट का दर्जा, सिनेमाघरों में राधे तो लौटा लेकिन दर्शक नहीं

2003 में रिलीज हुई तेरे नाम ने उस दौर में इमोशंस का ऐसा जोश पैदा किया था कि सलमान खान का ‘राधे’ किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है. करीब 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय लगभग 14.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

सलमान खान की ‘तेरे नाम’ अब कभी हासिल नहीं कर पाएगी हिट का दर्जा, सिनेमाघरों में राधे तो लौटा लेकिन दर्शक नहीं
सेमी हिट थी सलमान खान की फिल्म तेरे नाम

2003 में रिलीज हुई तेरे नाम ने उस दौर में इमोशंस का ऐसा जोश पैदा किया था कि सलमान खान का ‘राधे' किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है. करीब 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय लगभग 15.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और इसे सेमी-हिट का दर्जा मिला था. कमजोर ओपनिंग के बावजूद फिल्म की कहानी और सलमान के इमोशनल अवतार ने इसे यादगार बना दिया. हालांकि बाद में फिल्म लोगों को अच्छी लगी और इसे आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग हासिल है.

अब 23 साल बाद जब फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया, तो उम्मीद थी कि नॉस्टैल्जिया का जादू फिर चलेगा. लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने करीब 23 लाख रुपये कमाए, दूसरे दिन यह आंकड़ा अनुमानित 25 लाख और तीसरे दिन करीब 27 लाख तक पहुंचा. कलेक्शन में हल्की बढ़त जरूर दिखी, मगर वह लहर नहीं बनी जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

रमजान बनी वजह?

री-रिलीज का समय भी फिल्म के पक्ष में नहीं गया. रमजान के दौरान रिलीज होने से मुस्लिम दर्शकों की थिएटर में मौजूदगी जितनी उम्मीद की जा रही थी उससे कम रही. ऊपर से बॉक्स ऑफिस पर द केरला स्टोरी 2 जैसी नई रिलीज से टक्कर ने भी स्क्रीन शेयर पर असर डाला. फिल्म को सीमित स्क्रीन्स और बेहद कम प्रमोशन के साथ रिलीज किया गया, जिसका सीधा असर कमाई पर साफ नजर आया.

यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनाई थी खामेनेई की मौत की खुशी, अब बेटा बना ईरान का सुप्रीम लीडर तो बोली- 'वो मुझे मार देंगे'

दिलचस्प बात यह है कि ‘तेरे नाम' ने पहले दिन से तीसरे दिन तक स्थिर प्रदर्शन दिखाया, जो बताता है कि एक खास वर्ग अब भी इस क्लासिक को बड़े पर्दे पर देखना चाहता है. लेकिन मौजूदा ट्रेंड और कम स्क्रीन्स के चलते फिल्म के लिए हिट का दर्जा दोबारा हासिल करना लगभग नामुमकिन दिख रहा है. ऐसे में कह सकते हैं कि राधे का जुनून आज भी जिंदा है, मगर बदलते दौर में सिर्फ यादें ही बॉक्स ऑफिस की लड़ाई नहीं जीत सकतीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Tere Naam Re Release, Tere Naam Box Office Collection, Tere Naam Day 1 Collection, Tere Naam Day 2 Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com