मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत पर दुख प्रकट किया है। सलमान ने 2012 में सरबजीत की रिहाई की मांग करते हुए इसके लिए ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया था।
सलमान ने ट्विटर पर लिखा, आखिर सरबजीत आजाद हो गया। आशा है कि सरबजीत का पार्थिव शरीर उसके परिवार को सौंपा जाएगा। हम सबने कोशिशें तो की पर शायद वह नाकाफी थी। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उसके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
पिछले साल सलमान ने अपने प्रशंसकों और देश की जनता से सरबजीत की रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार को ऑनलाइन याचिका भेजने के अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया था।
पाकिस्तान में मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत पर लाहौर की कोट लखपत जेल के कैदियों ने 26 अप्रैल को जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं