विज्ञापन

सलमान खान का 'नौकर', फिल्मों में मिलते थे सिर्फ 50 रुपये, आज बना टॉप एक्टर, एक दिन के लेता है डेढ़ लाख रुपये

सलमान खान की फिल्म में कभी 'नौकर' बनकर सिर्फ 50 रुपये कमाने वाला ये स्टार आज टीवी का सबसे बड़ा चेहरा बन चुका है. 16 साल से एक ही शो में छाया हुआ है और एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख रुपये फीस लेता है. आखिर कौन है ये एक्टर?

सलमान खान का 'नौकर', फिल्मों में मिलते थे सिर्फ 50 रुपये, आज बना टॉप एक्टर, एक दिन के लेता है डेढ़ लाख रुपये
50 रुपये से डेढ़ लाख तक पहुंचा टीवी का ये स्टार
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म में कभी 'नौकर' बनकर सिर्फ 50 रुपये कमाने वाला ये चेहरा आज टीवी का सबसे बड़ा स्टार है. पिछले 16 साल से एक ही शो पर ऐसा कब्जा जमाए बैठा है कि उसके बिना शो की पहचान ही अधूरी लगती है. आज एक दिन की कमाई करीब 1.5 लाख रुपये है, करोड़ों की दौलत है और बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई इसके किरदार का फैन है. लेकिन क्या आप पहचान पाए कि आखिर हम किस एक्टर की बात कर रहे हैं? अगर नहीं, तो अब इस सस्पेंस से पर्दा उठाते हैं.

50 रुपये से हुई शुरुआत

Latest and Breaking News on NDTV

जिस एक्टर की बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि दिलीप जोशी हैं. आज लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और 'जेठालाल' के नाम से ज्यादा जानते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने साल 1989 में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में वो सलमान खान के नौकर के छोटे से रोल में नजर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस रोल के लिए उन्हें सिर्फ 50 रुपये फीस मिली थी. उस समय शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि आगे चलकर यही चेहरा टीवी का सबसे बड़ा स्टार बन जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स पर 74 दिन पुरानी फिल्म का राज, दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बनी फिल्म 

फिर पलटी किस्मत

फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक काम नहीं मिला, तो एक समय ऐसा भी आया जब दिलीप जोशी ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर ट्रैवल एजेंसी का काम शुरू कर दिया. कुछ साल तक वो यही काम करते रहे. फिर साल 2008 में उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ आया. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का रोल मिला और देखते ही देखते वो घर-घर की पहचान बन गए. आज भी शो का नाम आते ही सबसे पहले जेठालाल का चेहरा ही याद आता है.

16 साल से बरकरार जलवा

Latest and Breaking News on NDTV

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन जेठालाल का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. उनकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार अंदाज और शानदार डायलॉग्स ने उन्हें टीवी के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में शामिल कर दिया. यही वजह है कि इतने साल बाद भी दर्शक उन्हें उसी प्यार के साथ देखते हैं और शो की सबसे बड़ी जान मानते हैं.

आज लेते हैं डेढ़ लाख

आज दिलीप जोशी टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं. शो हफ्ते में पांच दिन टेलीकास्ट होता है. यानी सिर्फ इस शो से ही हर हफ्ते उनकी कमाई लाखों रुपये में पहुंच जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 47 करोड़ रुपये है. कभी 50 रुपये से शुरुआत करने वाला ये स्टार आज टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में शामिल है.

ये भी पढ़ें- RD का क्लासिक गाना, टीवी सीरियल का बना टाइटल ट्रैक, श्रेया घोषाल ने खूबसूरत आवाज में गाया, आज तक नहीं भूले फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Joshi, Salman Khan, Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, TMKOC, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com