बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री सना खान के समर्थन में उतर आए हैं। सना एक 15 वर्षीय युवती के तथाकथित अपहरण में नाम आने के बाद से भूमिगत हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री सना खान के समर्थन में उतर आए हैं। सना एक 15 वर्षीय युवती के तथाकथित अपहरण में नाम आने के बाद से भूमिगत हैं।
सलमान अभिनीत 'मेंटल' में सना ने एक भूमिका निभाई है। उन्होंने 'बिग बॉस 6' में भी हिस्सा लिया था, जिसके मेजबान सलमान थे।
नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सना का नाम शुक्रवार को सामने आया। खबरों के मुताबिक, एक लड़की की अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगने के बाद से वह फरार घोषित हैं। उस लड़की ने सना के चचेरे भाई नावेद खान के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
ऐसे में सलमान ने 20 दिनों से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से दूर रहने के बाद सना के पक्ष में बोलने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंन ट्विटर पर पोस्ट किया, "बेचारी सना, दुख हुआ। पहले उसे मशहूर होने दीजिए, उसके बाद कटघरे मे खड़ा करिए और उससे कुछ प्रचार हासिल कीजिए। यह एक समस्या है- कुछ भी छापो चाहे वह गलत ही क्यों न हो।" उन्होंने हालात पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "कोई लड़की आखिर एक 15 वर्षीय लड़की का अपरहरण क्यों करेगी? पैसे के लिए? उसकी शादी कराने के लिए, वह भी एक आबादी वाले इलाके में अपराह्न चार बजे? शिकायतों की जांच करें। कमाल है यार।"
सलमान का मानना है कि सना को विवादों में फंसा दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं