विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2012

'जंजीर' के रीमेक में नहीं दिखेंगे अर्जुन रामपाल

'जंजीर' के रीमेक में नहीं दिखेंगे अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल अब अपूर्व लखिया की फिल्म 'जंजीर' का हिस्सा नहीं हैं। पहले उन्हें इस फिल्म में शेर खान की भूमिका मिलनी तय थी लेकिन अब वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल अब अपूर्व लखिया की फिल्म 'जंजीर' का हिस्सा नहीं हैं। पहले उन्हें इस फिल्म में शेर खान की भूमिका मिलनी तय थी लेकिन अब वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

अपूर्व ने 1973 में प्रकाशित सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक बनाने का फैसला किया है। उस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और प्राण ने अहम भूमिका निभाई थी।

अपूर्व ने कहा, "अर्जुन अब हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनके पास तारीख की कमी थी और यही कारण है कि वह इस फिल्म से हट गए हैं।"

यह रोल पहले कथित तौर पर संजय दत्त को दिया गया था लेकिन अपूर्व ने इस अफवाह को नकार दिया है। संजय के स्थान पर अर्जुन का नाम इस रोल के लिए तय होने से पहले ही चर्चा में आया था।

इस फिल्म में मुख्य किरदार दक्षिण के अभिनेता राम चरण तेजा निभा रहे हैं। मूल फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई थी। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में माला की भूमिका में दिखेंगी, जो मूल फिल्म में जया का किरदार था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जुन रामपाल, जंजीर का रीमेक, Remake Of Zanzeer, Arjun Rampal, Bollywood News, बॉलीवुड न्यूज़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com