विज्ञापन

रणवीर सिंह ने 19 साल बाद अर्जुन रामपाल से लिया दीपिका पादुकोण का बदला, आप भी कहेंगे- पति हो तो ऐसा

बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि यहां कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, वो बस नए अंदाज में लौटती हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है धुरंधर 2: द रिवेंज के क्लाइमैक्स में, जिसे देखकर फैंस को 2007 की फिल्म ओम शांति ओम की याद आ गई.

रणवीर सिंह ने 19 साल बाद अर्जुन रामपाल से लिया दीपिका पादुकोण का बदला, आप भी कहेंगे- पति हो तो ऐसा
ओम शांति ओम और धुरंधर का सीन

Dhurandhar 2 vs Om Shanti Om Fire Scene: बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि यहां कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, वो बस नए अंदाज में लौटती हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है धुरंधर 2: द रिवेंज के क्लाइमैक्स में, जिसे देखकर फैंस को 2007 की फिल्म ओम शांति ओम की याद आ गई. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह सिर्फ एक सीन नहीं, बल्कि 19 साल पुरानी कहानी का “रीयल लाइफ रिवेंज” है, जिसमें दीपिका पादुकोण के किरदार शांतिप्रिया की मौत का बदला पूरा हुआ है. 

‘ओम शांति ओम' की कहानी से कनेक्शन

ओम शांति ओम में शांतिप्रिया (Deepika Padukone) की मौत बॉलीवुड के सबसे दर्दनाक और यादगार सीन में गिनी जाती है. फिल्म में अर्जुन रामपाल का किरदार मुकेश मेहरा उसे जलते सेट में फंसा देता है और बाद में झूमर के नीचे दफना देता है. यह सीन आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है. अब फैंस का मानना है कि धुरंधर 2 ने उसी कहानी को नए अंदाज में दोहराया है, जहां बदले का तरीका लगभग वैसा ही नजर आता है.

‘धुरंधर 2' में खतरनाक क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश

इस बार कहानी में रणवीर सिंह का किरदार हमजा, अर्जुन रामपाल के मेजर इकबाल से बदला लेता है. क्लाइमैक्स में हमज़ा उसे केरोसिन से भरे टैंकर में बंद कर आग के हवाले कर देता है. यह सीन इतना खतरनाक और सिनेमैटिक है कि फैंस को तुरंत ‘ओम शांति ओम' की याद आ गई. आग, फंसाना और प्लानिंग- तीनों चीजें दोनों फिल्मों में समान नजर आईं, जिसने इस कनेक्शन को और मजबूत बना दिया.

यह भी पढ़ें: 20 भाषाओं में 60 फिल्में, 40 टीवी शोज…सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं ये एक्ट्रेस, पहचाना क्या?

सोशल मीडिया पर फैंस बोले- '19 साल बाद मिला इंसाफ'

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने लिखा कि रणवीर सिंह ने असल जिंदगी में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के किरदार का बदला लिया है. एक यूजर ने लिखा, “19 साल बाद शांतिप्रिया को इंसाफ मिला.” वहीं दूसरे ने कहा, “ये सिर्फ सीन नहीं, पूरा कर्मा सर्कल है.” इस तरह धुरंधर 2 का यह क्लाइमैक्स सिर्फ एक एक्शन सीन नहीं रहा, बल्कि दर्शकों के लिए एक इमोशनल और नॉस्टैल्जिक कनेक्शन बन गया, जो सालों पुरानी यादों को फिर से जिंदा कर गया.
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Deepika Padukone, Om Shanti Om, Ranver Singh, Arjun Rampal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com