विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

यूट्यूब पर चढ़ा नशा, 'नशे सी चढ़ गयी' यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बना

पिछले छह महीने के भीतर इस गाने को यूट्यूब पर 23.4 करोड़ बार देखा गया जिसके साथ यह सबसे तेजी से 20 करोड़ बार देखे जाने का आंकड़ा पार करने वाले हिंदी फिल्म वीडियो में से एक बन गया है.

यूट्यूब पर चढ़ा नशा, 'नशे सी चढ़ गयी' यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बना
फिल्‍म 'बेफिक्रे' का एक सीन.
  • 'बेफिक्रे' का गाना 'नशे सी चढ़ गयी' यूट्यूब पर छाया
  • पिछले 6 महीनों में 23.4 करोड़ बार देखा गया है यह गाना
  • पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी आदित्‍य चोपड़ा की फिल्‍म 'बेफिक्रे'
नई दिल्‍ली: आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेफ्रिके' भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर कोई कमाल न दिखाई पाई हो, लेकिन अपनी बेटी के पहले जन्‍म‍दिन पर रिलीज की आदित्‍य की इस फिल्‍म के एक गाने ने रिकॉर्ड बना लिया है. 'बेफिक्रे' का गाना 'नशे सी चढ़ गयी' यूट्यूब पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है. इससे पहले विशाल-शेखर द्वारा संगीतबद्ध गाने ने जारी किए जाने के 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गाने का रिकार्ड तोड़ा था. सालों बाद आदित्‍य चोपड़ा द्वारा डायरेक्‍टर की गई इस फिल्‍म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर की जोड़ी एक साथ फिर नजर आई थी.

न्‍यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार छह महीने के भीतर इस गाने को यूट्यूब पर 23.4 करोड़ बार देखा गया जिसके साथ यह सबसे तेजी से ना केवल 20 करोड़ बार देखे जाने का आंकड़ा पार करने वाले हिंदी फिल्म वीडियो में से एक बन गया बल्कि इसने वीडियो शेयरिंग साइट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी गाने का मुकाम भी हासिल किया.

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की डिजिटल शाखा के उपाध्यक्ष आनंद गुरनानी ने कहा कि यशराज फिल्म्स इस गाने को मिली शानदार प्रतिक्रिया, सराहना से अभिभूत है. रणवीर सिंह और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म के इस गाने को पेरिस में फिल्माया गया था. इस गाने में रणवीर सिंह और वाणी कपूर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं.

रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, 'यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना. यह शानदार है.'
 
बता दे कि रणवीर सिंह और वाणी कपूर की यह फिल्‍म पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में रिलीज हुई थी. यह फिल्‍म शुरुआत से ही फिल्‍म में फिल्‍माये गए किसिंग सीन्‍स के चलते चर्चा में आ गई थी. यह फिल्‍म एक लव स्‍टोरी थी जिसमें रणवीर सिंह दिल्‍ली से काम की तलाश में पेरिस जाते हैं और यहां उनकी मुलाकात वाणी कपूर से होती है. दोनों साथ रहते हैं लेकिन यह प्‍यार नहीं चलता और फिर दोस्‍त बन जाते हैं. लेकिन आखिर में यह दोनों फिर से एक-दूसरे से प्‍यार करने लगते हैं. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Befikre, Ranveer Singh, Befikre Aditya Chopra, Befikre Song, Nashe Si Chadh Gai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com