विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2015

हॉलीवुड की फिल्मों में दिखेंगे राजपाल यादव

हॉलीवुड की फिल्मों में दिखेंगे राजपाल यादव
मुंबई: अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह आने वाले समय में हॉलीवुड की दो फिल्मों में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर बनी फिल्म 'भोपाल : अ प्रेयर फॉर रेन' में हॉलीवुड अभिनेताओं मार्टिन शीन तथा मिशा बार्टन के साथ काम करने वाले राजपाल ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह हॉलीवुड की दो फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं।

हिन्दी सिने जगत में राजपाल 'डरना मना है', 'डरना जरूरी है' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं बॉलीवुड की 10-12 फिल्मों में भी मुख्य भूमिका कर रहा हूं। कुल मिलाकर, मेरे पास 17-18 फिल्में हैं, जिन्हें मैं अगले दो-तीन साल में करने वाला हूं।'

उन्होंने बताया कि वह तेलुगू फिल्म 'किक 2' का भी हिस्सा हैं। बकौल राजपाल, 'मैंने हिन्दी और कन्नड़ में फिल्म 'अम्मा' की है और मैं एक अन्य तमिल फिल्म करने के बारे में भी सोच रहा हूं।'
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजपाल यादव, अभिनेता राजपाल यादव, हॉलीवुड फिल्मों में राजपाल यादव, Rajpal Yadav, Bhopal - A Prayer For Rain, Hollywood Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com