बाजी राव मस्तानी को किसी प्रमोशन की ज़रूरत नहीं, बोलीं प्रियंका चोपड़ा

बाजी राव मस्तानी को किसी प्रमोशन की ज़रूरत नहीं, बोलीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

अभिनेत्री बाजी राव मस्तानी की दो में से एक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि बाजी राव मस्तानी जैसी फ़िल्म को प्रमोट करने की ज़रूरत नहीं है।

पिछले एक महीने से 'बाजी राव मस्तानी' का प्रचार चल रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह जुटे हुए थे। उधर प्रियंका गांधी इंटरनेशनल टीवी शो क्वॉन्टिको करने मेँ व्यस्त थीं। अब प्रियंका भी फ़िल्म को प्रमोट करने मैदान में उतर चुकी हैं। पहली बार जब मीडिया के सामने प्रियंका पड़ीं तो वह आत्मविश्वास से भरी नज़र आईं।

प्रियंका चोपड़ा से जब पूछा गया कि अब वह प्रचार से किस तरह जुड़ेंगी क्योंकि 18 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'दिलवाले' बाजी राव मस्तानी' के सामने होगी, तो प्रियंका ने कहा, बाजी राव मस्तानी और दिलवाले अलग अलग फिल्में हैं। दोनों का जोनोर अलग है और दोनों के निर्देशक अलग हैं जो अलग अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों में कोई तुलना नहीं है"

प्रियंका ने आगे जोड़ते हुए कहा, लेकिन जब प्रोडक्ट बाजी राव मस्तानी जैसा हो तो इसे किसी की ज़रूरत नहीं है। फ़िल्म 'बाजी राव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा बाजी राव की पहली पत्नी काशी बाई की भूमिका निभा रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आपको बता दें कि इस फ़िल्म को लेकर सभी उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हालांकि हर कोई कह रहा है कि 2 बड़ी फिल्मों को साथ आने से दोनों का ही नुकसान होगा।