विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2017

एंजेलिना जोली को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा

एंजेलिना जोली को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
  • वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट ने किया सर्वे
  • सर्वे में दुनिया की 30 सबसे खूबसूरत महिलाओं में दूसरे नंबर पर प्रियंका
  • प्रियंका ने ट्विटर पर अपने फैन्‍स और वोट करने वालों का कहा शुक्रिया
नई दिल्‍ली: एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़ते हुये प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन गई हैं. न्‍यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार तस्वीरे, जर्नल और वीडियो साझा करने वाले लॉस एंजिलिस स्थित सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में प्रियंका सिर्फ पॉप स्टार बेयॉन्से से पीछे रह गईं. बेयॉन्से इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं. 34 वर्षीय स्टार ने ट्विटर पर सूची को शेयर किया और वोट करने के लिए अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया.
 
priyanka chopra

प्रियंका ने लिखा, 'बजनेट और वोट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. बेयॉन्से मेरे लिए भी नंबर वन हैं.' सूची में तीसरे स्थान पर मॉडल टेलर हिल हैं और उनके बाद चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमश: वाटसन, डकोटा जॉनसन और हिलेरी क्लिंटन हैं.
 
जोली आठवें स्थान पर हैं जबकि इस वर्ष की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन 12वें नंबर पर हैं. सुपर मॉडल गिगी हदीद 13वें स्थान पर हैं और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा 21वें नंबर पर हैं. सूची में 'वंडर वुमन' की स्टार गैल गैडोट, ओपरा विनफ्रे, नाओमी कैंपबेल, एलिसिया विकेंडर, मार्गट रॉबी और फिल्म 'बेवॉच' में प्रियंका की सह-कलाकार एलेक्सांद्रा डैडारियो भी शामिल हैं. बता दें कि इस सर्वे के लिए 7 मिलियन लोगों ने वोट किया था.

यहां देखें सभी 30 महिलाएं -



मिस वर्ल्‍ड रह चुकी प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड के आलवा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स में बिजी हैं. प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं और अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्‍वांटिको' की शूटिंग कर रही हैं. वह जल्‍द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'बेवॉच' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं. य‍ह‍ फिल्‍म 26 मई को रिलीज होने वाली है.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Angelina Jolie, Emma Watson, Beautiful Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com