विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2015

इस कारण प्रियंका चोपड़ा के पांव छूते थे 'जय गंगाजल' के डायरेक्टर प्रकाश झा!

इस कारण प्रियंका चोपड़ा के पांव छूते थे 'जय गंगाजल' के डायरेक्टर प्रकाश झा!
प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश झा (फाइल फोटो)
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि फिल्म 'जय गंगाजल' की शूटिंग के दौरान उन्हें निर्देशक प्रकाश झा की टांग खिंचाई का मौका मिला। फिल्म केवल झा द्वारा निर्देशित ही नहीं, बल्कि अभिनीत भी है। जी हां, फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

वहीं, अभिनय में वरिष्ठ होने के कारण प्रियंका ने उनका मजाक उड़ाया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्‍च होने के दौरान यहां जब प्रियंका से पूछा गया कि वह प्रकाश झा को अभिनेता या निर्देशक के रूप में किसके लिए प्राथमिकता देंगी? इस पर उन्होंने कहा,"मैं उन्हें निर्देशक के रूप में बहुत पसंद करती हूं। सह-कलाकार के रूप में मैं उनकी टांग खिंचाई कर सकती हूं।"

वहीं, झा ने कहा कि "हमारे बीच शुरू में ही एक करार हो गया था कि हर सुबह सेट पर पहुंचने के बाद मैं उनके पैर छूऊंगा। वह मुझे आशीर्वाद देंगी और तभी मैं उनके साथ काम कर सकता हूं। अब अगर वह मेरी सीनियर हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। मैं उन्हें सीनियर ही तो मानूंगा।"

'गंगाजल' में प्रियंका को 'मैडम सर' बोलते हुए झा को देखा जाएगा। इसमें दोनों के बीच कुछ तीखे संवाद और कुछ एक्शन दृश्य हैं। प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने शूटिंग के दौरान प्रकाश झा को धमकाने की कोशिश की तो इस पर प्रियंका ने कहा कि मुझे अपनी सीमा पता है। मैं अपनी सीमाएं कभी पार नहीं करती।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अनन्या पांडे ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वीडियो कॉपी! वायरल वीडियो देख लोग बोले- सबसे खराब रीक्रिएट...
इस कारण प्रियंका चोपड़ा के पांव छूते थे 'जय गंगाजल' के डायरेक्टर प्रकाश झा!
जब अमिताभ बच्चन की वजह हर दिन मुश्किलों को सामना करते थे ऋषि कपूर, बिग बी पर लगाया था ये आरोप
Next Article
जब अमिताभ बच्चन की वजह हर दिन मुश्किलों को सामना करते थे ऋषि कपूर, बिग बी पर लगाया था ये आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com