विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2015

'ब्लैक एंड व्हाइट' में सलमान और शाहरुख खान, जल्द एक साथ नजर आएंगे दोनों

'ब्लैक एंड व्हाइट' में सलमान और शाहरुख खान, जल्द एक साथ नजर आएंगे दोनों
मुंबई में एक स्टूडियो में फोटो खिंचवाते शाहरुख और सलमान खान
नई दिल्ली: शाहरुख खान अपनी फिल्म 'दिलवाले' की प्रमोशन के लिए सलमान खान की लोकप्रिय टीवी शो 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे। ये दोनों के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है। जब शाहरुख 'बिग बॉस' के सेट महबूब स्टूडियो में पहुंचे तो वो व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए थे, जबकि सलमान ब्लैक शर्ट में थे।  
 

अपनी फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए सलमान के साथ 'बिग बॉस' में शाहरुख नजर आएंगे। सलमान खान 'बिग बॉस' में आए दिन किसी न किसी बहाने से सही शाहरुख की फिल्म दिलवाले प्रमोट करते नजर आते रहे हैं। जब 'दिलवाले' स्टार वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म के प्रमोशन के लिए बिगबॉस में गए थे, तब सलमान ने शाहरुख खान को 'सीनियर एक्टर' बताते हुए उनकी खिचाईं की थी। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' और शाहरुख की फिल्म 'रईस' अगले साल एक ही दिन रिलीज होने की बात कही जा रही है। इन दोनों कलाकारों को इस बात से कोई परेशानी भी नहीं है। फिल्म 'सुल्तान' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com