विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2017

दूसरे दिन ही ढेर हुई 'इंदु सरकार', उधर 'मुबारकां' की कमाई में जबरदस्त उछाल

शुरुआती दो दिनों में फिल्म 'मुबारकां' ने 12.63 करोड़ रुपये जबकि 'इंदु सरकार' ने सिर्फ 1.90 करोड़ कमाए.

दूसरे दिन ही ढेर हुई 'इंदु सरकार', उधर 'मुबारकां' की कमाई में जबरदस्त उछाल
शुक्रवार को रिलीज हुई 'मुबारकां' और 'इंदु सरकार'
  • दो दिनों में 'मुबारकां' ने कमाए 12.63 करोड़ रुपये
  • फर्स्ट डे के मुकाबले दूसरे दिन 'मुबारकां' की कमाई में हुई 40.57 % बढ़ोतरी
  • दो दिनों में सिर्फ 1.90 करोड़ ही कमा पाई 'इंदु सरकार'
नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'मुबारकां' को दर्शकों का खासा प्यार मिला है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.38 करोड़ की कमाई कर डाली है. यानि शुरुआती दो दिनों में 'मुबारकां' का कलेक्शन 12.63 करोड़ पहुंच गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की जानकारी देने के साथ इस बात का खुलासा किया कि शनिवार को इस कॉमेडी फिल्म की कमाई में 40.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

 
ये भी पढ़ें: 'मुबारकां' में भतीजे अर्जुन कपूर के साथ छा गए चाचा अनिल कपूर

28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं. फिल्म में वे इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ रोमांस फरमाते दिख रहे हैं. अर्जुन के साथ उनके रियल लाइफ चाचा और अभिनेता अनिल कपूर भी फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: इमरजेंसी के दौर में सरकार से लोहा लेने की कहानी है 'इंदु सरकार'

बताते चलें कि, अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी 'मुबारकां' के साथ शुक्रवार को मधुर भंडारकर की विवादित फिल्म 'इंदु सरकार' भी रिलीज हुई थी. बॉक्सऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 85 लाख तो दूसरे दिन 1.05 करोड़ रुपये कमाए, इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 1.90 करोड़ पहुंचीं. आमतौर पर देखा जाता है कि विवाद के बाद फिल्म जब रिलीज होती है तो दर्शक उसे देखने सिनेमाघरों तक पहुंचते हैं. लेकिन कॉट्रोवर्सी के बाद रिलीज हुई 'इंदु सरकार' को विवाद का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mubarakan, Indu Sarkar, Box Office Collection Day 2, Mubarakan Vs Indu Sarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com