बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (फाइल फोटो)
मुंबई:
संजय दत्त की यरवडा जेल से रिहाई के लिए कानूनी औपचारिकता पहले ही पूरी की जा चुकी है। गुरुवार सुबह 7 बजे के बाद संजय किसी भी वक्त पुणे की यरवडा जेल से रिहा किए जा सकते हैं।
बेटी त्रिशाला, बहन प्रिया दत्त और पत्नी मान्यता संजय को लेने पुणे जाएंगे। खबरों की मानें तो संजय चार्टर्ड प्लेन में सवार होकर सपरविार मुंबई पहुंचेंगे। मुंबई लौटते ही वो सबसे पहले गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। यहां से निकलते ही संजय मरीन लाइंस स्थित बड़ा क़ब्रिस्तान पहुंचकर अपनी मां नर्गिस दत्त को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
पाली हिल स्थित अपने घर लौटने के बाद संजय अपने पिता सुनील दत्त के चित्र के सामने पूजा करेंगे। संजय दत्त के स्वागत के लिए पाली हिल पर उनका इंपीरियल हाइट्स तैयार है। उम्मीद है कि घर पहुंचकर वो मीडिया से मुखतिब होंगे। उत्साहित बॉलीवुड के अलावा संजय दत्त की रिहाई पर सबसे दिलचस्प नज़ारा देखने मिलेगा भिंडी बाज़ार के एक रेस्टोरेंट में जहां संजय के नाम से 'संजू बाबा चिकन' मुफ़्त में खिलाया जाएगा। संजय के लौटने की खुशी में बॉलीवुड की ओर से भी जश्न की तैयारियां हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
संजय दत्त, यरवडा जेल, जेल से रिहाई, त्रिशला, मान्यता दत्त, Sanjay Dutt, Yerwada Prison, Released From Jail, Trishala Dutt, Manyata Dutt