विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2015

क्या ऋतिक रोशन करने वाले हैं 'आशिक़ी 3'?

क्या ऋतिक रोशन करने वाले हैं 'आशिक़ी 3'?
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'मोहन जोदड़ो' है
मुंबई: ख़बर है कि सुपरहिट फिल्म 'आशिक़ी' की फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाते हुए 'आशिक़ी3' में ह्रितिक रोशन मुख्य भूमिका में नज़र आ सकते हैं। बताया जा रहा है आशिक़ी की निर्माता कंपनी टी सिरीज़ ने सीक्वेल के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने रखा है जो फिल्म के तीसरे भाग में बतौर हीरो नज़र आ सकते हैं।

हाल ही में ऋतिक रोशन ने टी सिरीज़ के साथ एक वीडियो भी किया है जो इस ख़बर को कहीं ना कहीं सही साबित कर रहा है। साथ ही ऋतिक रोशन कुछ अलग तरह के सिनेमा में दिलचस्पी ले रहे हैं इसलिए फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के बाद एक रोमांटिक फ़िल्म भी शायद उसी सोच का एक नतीजा हो सकती है।

आशिक़ी की पहली किश्त आयी थी 1991 में जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल अहम रोल में थे। 2013 में 'आशिक़ी 2' आई जो आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे नए चेहरे नज़र आए। फिल्म के साथ साथ इसका संगीत भी सुपरहिट रहा। अब ये देखना दिलचस्प होगा की आशिक़ी 3 कितनी सफल हो पाती है क्योंकि पहली दोनों फिल्मों ने बहुत छोटे निवेश से काफी बड़ी सफलता हासिल की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आशिक़ी, आशिकी 2, आशिकी 3, ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, Aashiqui, Aashiqui 2, Aashiqui 3, Hrithik Roshan, Aditya Roy Kapoor, Shraddha Kapoor