बेटी मीशा कपूर के साथ न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर दिखे शाहिद कपूर.
- पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ आईआईएफए में शामिल हुए शाहिद कपूर
- बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए आईआईएफए में नॉमिनेट हुए शाहिद कपूर
- आईआईएफए में शामिल होंगे सलमान खान, सैफ अली खान समेत कई सेलेब्स
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) का हिस्सा बनने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा के साथ बुधवार को न्यूयॉर्क पहुंचे. आईफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कपूर फैमिली की तस्वीरें साझा की गई है, जिसमें शाहिद बेटी मीशा को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. मीशा ने बेबी पिंक कलर की टॉप के साथ सफेद रंग का लोवर पहना है, जबकि शाहिद सफेद टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं. बता दें, फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए अभिनेता को बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है.
सैफ अली खान अपने दोनों बच्चे इब्राहिम खान और सारा अली खान (पहली पत्नी अमृता सिंह से) के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. बताते चलें कि, सारा अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं. आलिया भट्ट, कृति सेनन, दिशा पाटनी, अदिति राव हैदरी भी आईफा सेरेमनी अटेंड करने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुके हैं.
बता दें, 18वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 13 से 16 जुलाई के बीच होगा. आईफा रॉक्स 14 जुलाई को, जबकि आईफा ग्रीन कारपेट इवेंट मेटलाइफ स्टेडियम में 15 जुलाई को आयोजित होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
शाहिद कपूर और बॉलीवुड के कई सेलेब्स आईफा अवॉर्ड्स को अटेंड करने के लिए मंगलवार रात रवाना हुए थे. मुंबई एयरपोर्ट पर शाहिद ने मीडिया की नजरों से बेटी को बचाया था. उन्होंने मीशा का चेहरा ढक रखा था, लेकिन विदेशी मीडिया के साथ उन्होंने ऐसा नहीं किया. न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर शाहिद, मीरा और मीशा तीनों ने ही मीडिया के लिए पोज दिए.
पिछले साल आई फिल्म 'सुल्तान' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए सलमान खान को मां (सौतेली) हेलन के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया.



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IIFA, Iifa 2017, New York, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Mira Rajput, Salman Khan, Sara Ali Khan, Alia Bhatt, Iifa Rocks